Rajkumar Kohli की प्रेयर मीट में जोर-जोर से हंसने लगे सनी देओल, ट्रोलर्स बोले-'ये प्रार्थना सभा है या पार्टी'
Sunny Deol Troll: हाल ही में बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर राजकुमार कोहली का निधन हो गया। 24 नवंबर को उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। इसके बाद फिल्ममेकर के बेटे और अभिनेता अरमान कोहली ने पिता की याद में रविवार को प्रेयर मीट रखी जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान अभिनेता सनी देओल ने कुछ ऐसा किया जिसके कारण वह लगातार ट्रोल हो रहे हैं।
बीते रविवार को मुंबई के जुहू में राजकुमार कोहली के लिए प्रेयर मीट रखी गई। जिसमें इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस दौरान गदर 2 एक्टर सनी देओल दारा सिंह के साथ नजर आए। एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह श्रद्धांजलि देने के बाद हंसते हुए नजर आए।

सनी देओल की वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, जहां एक तरफ गम का माहौल बना हुआ है वहीं पाजी हंसते हुए मजाक करते हुए नजर आए। एक्टर के कान पर एक शख्स कुछ कहता है जिसे सुनकर सनी पाजी हंसने लगते हैं। वहीं दारा सिंह भी उनके साथ हंसते हुए दिखाई दिए।
सनी देओल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग उनके इस हरकत के लिए बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'तुमको शर्म आनी चाहिए किसी के मरने पर हंस रहे हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गम में तुम उस शख्स का मजाक उड़ा रहे हो।' 'एक ने लिखा, 'किसी के मरने पर तुम्हें हंसी आ रही है।' एक यूजर ने कहा कि- प्रार्थना सभा में कौन इतना हंसता है? बेशर्म। यहा देखें पूरा वीडियो
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 नवंबर 2023 को जब राजकुमार कोहली बाथरूम में नहाने गए तो वह काफी देर तक वापस नहीं आए। ये देखकर पूरा परिवार परेशान हो गया और अरमान कोहली ने दरवाजे को तोड़ा। उन्होंने देखा कि, उनके पिता फर्श पर गिरे पड़े थे। इसके बाद एक डॉक्टर घर आया और उन्होंने राजकुमार कोहली को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई।












Click it and Unblock the Notifications