Sunny Deol ने मेल एक्टर्स के बॉडी शेव करने पर साधा निशाना, कहा- 'इससे कोई स्टार नहीं बनता'

सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बीच उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा जिसमें एक्टर ने मेल एक्टर्स के बॉडी शेव करने पर बड़ा बयान दिया।

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल 22 साल बाद फिर से तारा सिंह बनकर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर ने मेल एक्टर्स के बॉडी शेव करने पर बड़ा बयान दिया।

सनी देओल ने बॉडी शेव पर दिया बड़ा बयान
हाल ही में सनी देओल ने आजतक को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान एक्टर ने मेल एक्टर्स के बॉडी शेव करने पर चौंका देने वाला बयान दिया। एक्टर ने कहा, "बॉडी को शेव करके उन एक्टर्स को ऐसा लगता है कि वो 'स्टार' बन गए हैं। लेकिन मुझे तो ऐसा करने में बहुत शर्म आती है, जब हम अपने बॉडी शेव कर लेते हैं, तो ऐसा लगता है कि लड़की बन गए है।"

Sunny Deol

"हम एक्टर्स एक्टिंग करने आए हैं"
सनी देओल ने इस पर बातचीत करते हुए आगे कहा, "मैंने अपनी पूरी जिंदगी कभी भी सिक्स-पैक एब्स बनाने के बारे में नहीं सोचा। क्योंकि मुझे लगता है हम लोग एक्टर हैं कोई बॉडीबिल्डर नहीं है जो हमें ऐसा करना पड़े। हम सभी एक्टर्स इस बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिंग के लिए ही आए है, बॉडीबिल्डिंग करने के लिए नहीं।"

इस दिन रिलीज होगी गदर 2
बता दें कि, साल 2001 में सनी देओल की फिल्म गदर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब 22 साल बाद एक्टर इस फिल्म के दूसरे पार्ट में फिर तारा सिंह बनकर नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। फिल्म में अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+