JAAT की रिलीज के साथ Sunny Deol ने काटा फिर 'गदर', थिएटर में गूंजीं सीटियां, ट्रैक्टर भर-भरकर पहुंचे फैंस
Sunny Deol JAAT Fire On Social Media: गदर-2 के बाद एक बार फिर सनी देओल की धमाकेदार वापसी हो गई है। इस बार 'जाट' के साथ सनी देओल थिएटर्स में तूफान उठा रहे हैं। रिलीज के पहले ही दिन JAAT सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इसी के साथ सनी देओल के फैंस की दीवानगी भी लगातार सामने आ रही है।
10 अप्रैल को जाट फिल्म के रिलीज होते ही थिएटर में फैंस का क्रेज भी देखने लायक बन रहा है। एक्स (पहले ट्विटर) पर यूजर्स फिल्म के रिव्यूज और वीडियो तेजी से शेयर कर रहे हैं। गदर 2 के बाद सनी देओल की ये दूसरी फिल्म है और फैंस का कहना है कि यह फिल्म उनके करियर की बेस्ट एक्शन फिल्मों में से एक है।

JAAT देखने ट्रैक्टर भर-भरकर पहुंचे फैंस, Video
फिल्म जाट की जहां एडवांस बुकिंग के आंकड़े थोड़े धीमे रहे, वहीं पब्लिक रिस्पॉन्स ने सबको चौंका दिया। कई जगहों से रिपोर्ट्स आ रही हैं कि फैंस ट्रैक्टर भर-भरकर 'जाट' देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म की धूम मची हुई है।
सोशल मीडिया पर फैंस अपने पोस्ट के जरिए फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स थिएटर के अंदर से सनी देओल की धांसू सीन्स वीडियो पोस्ट कर रहें हैं और फिल्म पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। सनी देओल की एंट्री सीन पर थिएटर्स में सीटियां गूंज रही हैं।
इन 3 सीन पर टिकी नजरें, हॉल में जबरदस्त माहौल
एंट्री सीन पर जब सनी देओल की धमाकेदार एंट्री होती हैं तो थिएटर में सीटियां गूंज उठीं। इसके बाद बीच चेज सीन में तेज एक्शन और बैकग्राउंड स्कोर ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं। इसके अलावा इंटरवल ब्लॉक में पूरी ऑडियंस खड़ी होकर ताली बजाने लगी, जिसो फिल्म का हाई पॉइंट कहा जा रहा है।
X पर वायरल हुए हो रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शन
फिल्म की रिलीज के कुछ ही घंटों में X पर फैंस ने जो रिएक्शन दिए, वो किसी जश्न से कम नहीं हैं। किसी ने लिखा-"जाट ने मेरे होश उड़ा दिए!" एक अन्य ने लिखा कि सनी देओल एकदम बीस्ट लग रहे हैं। ऐसे ही एक और फैन ने लिखा कि ऐसा जश्न किसी एक्टर के लिए नहीं देखा, सनी पाजी का जलवा बरकरार है।
100 करोड़ के बजट वाली फुल एक्शन- मसाला फिल्म
गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी 'जाट' एक हाई बजट फिल्म है जिसकी लागत करीब 100 करोड़ रुपए है। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद, बापटला और विशाखापट्टनम में की गई है। स्टारकास्ट की बात करें तो सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा, राम्या कृष्णन, रेजिना कैसेंड्रा, विनीत कुमार सिंह के अलावा उर्वशी रौतेला का आइटम नंबर भी देखने को मिलेगा।
ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी जाट!
बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10-12 करोड़ रुपये की ओपनिंग का अनुमान जताया जा रहा है, जो काफी अच्छा माना जा रहा है। हालांकि अब देखने वाली बात यह होगी कि सोशल मीडिया पर मचा ये हंगामा कितने दिनों तक टिकता है और क्या 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर भी 'गदर' जैसी सुनामी ला पाती है या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications