Gadar 2: बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब OTT पर रिलीज होगी 'गदर 2', जानें कब और कहां देखें फिल्म
पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब सनी देओल की फिल्म गदर 2 ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं कि आप कब और कहां ये फिल्म घर बैठे देख सकते हैं।
Gadar 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। फिल्म को जनता का शानदार रिस्पॉन्स मिला और इसी के साथ इस फिल्म ने एक नया इतिहास रच दिया। 500 करोड़ का कलेक्शन करने वाली गदर 2 अब जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। चलिए जानते हैं कि आखिर कब और कहां आप ये फिल्म घर बैठे देख पाएंगे।
सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा स्टारर फिल्म 'गदर 2' के ओटीटी में रिलीज होने का बहुत से फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में सनी देओल के शानदार डायलॉग और उनके एक्शन के फैंस दीवाने हो गए। अब सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फैंस लंबे समय से इसके ओटीटी पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब ओटीटी पर रिलीज होने की तारीख आ गई है।

जी हां सनी देओल की गदर 2 6 अक्टूबर को ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। ये फिल्म आप ओटीटी जी 5 में देख पाएंगे। खुद जी 5 ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'उल्टी गिनती शुरू होती है! तारा सिंह आपका दिल जीतने के लिए बिल्कुल तैयार है! भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर सिर्फ 2 दिनों में जी 5 पर आ रही है!'
The countdown begins! Tara Singh is all set to win your hearts! 🥳
— ZEE5 (@ZEE5India) October 4, 2023
India's Biggest Blockbuster is coming on #ZEE5 in just 2 days! ❤️#Gadar2OnZEE5 pic.twitter.com/LKwP2CXcWF
अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म गदर 2 साल 2001 में रिलीज हुई गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल, अमीषा पटेल उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, लव सिन्हा जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए। इस फिल्म में 22 साल बाद सनी देओल और अमीषा पटेले तारा सिंह और सकीना की भूमिका में नजर आए। यही वजह है कि इस जोड़ी को फैंस ने अपना खूब प्यार दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 526 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर धमाल मचाया है। फिल्म अब भी कमाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications