Sunny Deol की 'गदर 2' ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा, सबसे कमाऊ फिल्मों में 8वें नंबर पर मिली जगह

Gadar 2 ने सिनेमाघरों में वाकई गदर मचाया हुआ है। हर दिन फिल्म की कमाई रिकॉर्ड तोड़ रही है। रिलीज होने के इतने दिनों बाद भी फिल्म के शो हाउसफुल जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा ही जमा लिया हो। फिल्म की धुंआधार कमाई देखकर सब हैरान हो रहे हैं।

बता दें कि साल 2001 में फिल्म गदर रिलीज हुई थी। फिल्म को जनता का ऐसा प्यार मिला कि ये ब्लॉकबस्टर बन गई। अब ऐसा ही कुछ गदर 2 के साथ भी हो रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 8 दिनों के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए 300 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Sunny Deol Gadar 2

दूसरे शुक्रवार की बात करें को गदर 2 ने 20.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब 8वें दिन फिल्म 300 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर चुकी है। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल भी गदर 2 को लेकर छाए हुए हैं। अब ये फिल्म सबसे तेज 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्मों में से एक बन चुकी है। इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान ने ताबड़तोड़ कमाई की थी। इसके बाद अब गदर 2 ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर गदर मचा दिया है।

बॉलीवुड की टॉप लीग में धमाकेदार एंट्री मारते हुए गदर 2 ने वाकई गदर मचा दिया है। फिल्म इंडस्ट्री में सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में नंबर 8 पर अपनी जगह बना चुकी है। फिल्म ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पद्मावत और सलमान खान की सुल्तान को भी पीछे छोड़ दिया है।

अगर बात करें पठान की कमाई की तो ये 543 करोड़ रुपये रही थी। वहीं दंगल ने 387 करोड़ रुपये कमाए थे। संजू की बात की जाए तो इस फिल्म ने 342 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं पीके ने 340 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री मारी थी। सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है ने 339 रुपये की कमाई की थी। वहीं सलमान खान की दूसरी फिल्म बजरंगी भाईजान ने बॉक्स ऑफिस पर 320 रुपये का शानदार कलेक्शन किया। अब इसी रेस में गदर 2 भी नजर आ रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सनी देओल की ये शानदार फिल्म और भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+