रिलीज से पहले ही सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' के सीन ऑनलाइन हुए लीक, खंभे से बंधी हीरोइन के साथ हो रहा था ये सब
Gadar 2 Action Scene Leaked: फिल्म 'गदर 2' के कुछ एक्शन सीन्स सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं जिसे लेकर काफी हलचल मची हुई है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

Gadar 2 Action Scene Leaked: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'गदर 2' के लिए तारा सिंह यानी सनी देओल और सकीना यानी अमीषा पटेल अपने रोल्स को फिर से निभाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। ये फिल्म आगामी 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। हालांकि फिल्म मेकर्स ने अभी इस मूवी से जुड़ी ज्यादा जानकारी लोगों को नहीं दी है। फिल्म के निर्माताओं ने सारी चीजों को छुपा कर रखा है। ऐसे में लोग इस फिल्म के बारे में कई चीजों को जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म का कुछ एक्शन सीन्स सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं जिसे लेकर काफी हलचल मची हुई है।

'गदर 2' का एक्शन सीन हुआ लीक
आपको बता दें कि इस फिल्म से सनी देओल के कुछ भयंकर लड़ाई वाले सीन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। एक सीन में सनी देओल को पगड़ी के साथ पठानी सूट पहने देखा जा सकता है। वह धूल भरी जगह पर सैनिकों के एक ग्रुप से लड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सनी देओल एक साथ लगभग 15-20 आदमियों से लड़ रहे हैं और उन्हें घूंसा मार रहे हैं।
पोल तोड़ते नजर आए सनी देओल
वहीं एक दूसरे वीडियो में सनी देओल को अपनी को-एक्ट्रेस सिमरत कौर के साथ एक सीमेंट के खंभे से बंधे हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में दोनों को सैनिकों के से घिरा हुआ देखा जा सकता है। इस एक्शन सीन में देखा जा सकता है कि सैनिकों ने सनी देओल और उनकी एक्ट्रेस की तरफ बंदूकें तान रखी हैं। सनी देओल को गुस्सा आता है तो वह पोल को आधा तोड़कर खुद को छुड़ा लेते हैं। ऐसे में सैनिकों को बेकाबू होते हुए देखा जा सकता है।
पोस्टर में दिखा सनी देओल का अलग अंदाज
गत 26 जनवरी 2023 यानी इस बार गणतंत्र दिस के मौके पर फिल्म 'गदर 2' के मेकर्स ने रिलीज डेट के साथ नया पोस्टर भी शेयर किया था। पोस्टर में सनी देओल अपने हाथ में हथौड़े को पकड़े हुए दिख रहे हैं और खंडहर में मलबे के बीच चलते हुए गुस्से में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में सनी देओल तारा सिंह के अवतार में आंखों में गुस्सा, हाथ में हथौड़ा और हरे रंग के पगड़ी के साथ काले कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर देखकर ही लग रहा है कि 'गदर 2' से सनी दओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करने आ रहे हैं।

'गदर 2' के साथ मनाएं आजादी का जश्न
इस पोस्टर को शेयर करते हुए सनी देओल ने ट्वीट में लिखा था- हिंदुस्तान जिंदाबाद है... जिंदाबाद था... और जिंदाबाद रहेगा! इस स्वतंत्रता दिवस हम आपके लिए दो दशकों के बाद भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सीक्वल लेकर आए हैं। आपको बता दें कि इस बार स्वतंत्रत दिवस के मौक पर आप सिनेमाघरों में इस फिल्म का मजा ले सकते हैं।

11 अगस्त को रिलीज होगी ये फिल्म
फिल्म 'गदर 2' आगामी 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनिल शर्मा की निर्देशित फिल्म 'गदर 2' साल 2001 की 'गदर: एक प्रेम कथा' का ही सीक्वल है। फिल्म में अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी नजर आएंगे जिन्होंने पहले पार्ट में सनी देओल और अमीषा पटेल के बेटे का रोल निभाया था।












Click it and Unblock the Notifications