Sunny Deol Fitness: कौन कहेगा 32 साल के बेटे के पापा हैं सनी, सच में काफी Hot है गदर का तारा सिंह

Sunny Deol Fitness: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sunny Deol Fitness in Hindi: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल एक बार फिर से बड़े पर्दे पर फिल्म 'गदर-2' के जरिए गदर मचाने को तैयार हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है, जिसके बाद एक बार फिर से लोग सिल्वर स्क्रीन पर तारा सिंह को देखने के लिए बेकरार हो गए हैं।

फिल्म 'गदर' ने मचाई थी गदर

आपको बता दें कि आज से 22 साल पहले पर्दे पर फिल्म 'गदर' ने सफलता का नया इतिहास लिखा था इसलिए लंबे वक्त से लोग इसके पार्ट 2 की वेट कर रहे थे।

Sunny Deol Fitness:

फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर किस तरह का प्रदर्शन करेगी ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि सनी को स्क्रीन पर देखने के लिए लोग सच में काफी बेताब हैं। बता दें कि ये फिल्म इसी साल के अगस्त महीने की 11 तारीख को सिनेमाघरों में पहुंचेगी।

बेटे करण देओल की होने जा रही है शादी

वैसे सनी देओल जहां एक ओर अपनी फिल्मों की वजह से लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं वहीं वो पर्सनल वजह से भी सुर्खियों में हैं। दरअसल उनके बड़े बेटे करण देओल की शादी उनके लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से 16-18 जून को होने जा रही है। ऐसे में एक ओर सनी असल लाइफ में ससुर की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

सनी की फिटनेस देख सब हैरान

तो वहीं दूसरी ओर वो पर्दे पर हीरो बनकर दुश्मनों के छक्के छुड़ाने को भी बेकरार हैं लेकिन सनी की फिटनेस देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो अब अपने घर बहू लाने वाले हैं या वो 32 साल के बेटे के पिता हैं।

65 साल की उम्र में भी जवां हैं सनी देओल

65 साल की उम्र में उनकी फिटनेस देखते ही बनती है। उनकी आंखों में आज भी वो कशिश दिखती है, जो कि उनकी पहली फिल्म 'बेताब' में थी। उनका 'ढाई किलो का हाथ' भी लोगों के दिलों में खनक पैदा करता है। जिसके पीछे राज उनका एक टफ टाइम टेबल और सधा हुआ खाना है, जिसकी वजह से सनी देओल आज भी जवां-जवां नजर आते हैं और अपने समकक्ष के हीरों से उम्र में काफी कम दिखते हैं।

'रोज जिम जाते हैं और डेली वर्क आउट करते हैं'

अपनी फिटनेस के बारे में सनी देओल ने खुद ही एक इंटरव्यू में बताया था कि 'वो रोज जिम जाते हैं और डेली वर्क आउट करते हैं। वो शुरु से ही स्पोर्टी रहे हैं इसलिए आज भी वो दिन में जरूर गेम्स खेलते हैं। वो डेली 6 बजे उठते हैं और निश्चित वक्त पर ही सोते हैं।' इसके अलावा वो सधा हुआ भोजन करते हैं।'

'सनी देओल शराब नहीं पीते हैं'

पंजाबी फैमिली से आने के बावजूद सनी देओल शराब नहीं पीते हैं और ना ही स्मोक करते हैं । इस बारे में खुद उनके पिता और मशहूर एक्टर धर्मेंद्र ने एक टीवी शो में हंसते हुए कहा था कि 'मेरे घर में तो एक संत व्यक्ति पैदा हो गया है जो कि दारू को हाथ नहीं लगाता।'

सनी देओल जंक फूड नहीं खाते

इसके अलावा सनी देओल जंक फूड नहीं खाते हैं। वो होम लवर हैं इसलिए घर का ही खाना पसंद करते हैं। उनके खाने में रोटी, दाल, चावल, सब्जी, स्प्राउट्स बटर, दूध-दही और हरी सब्जियां जरूर होती हैं।

समोसा, जलेबी, पास्ता भी पसंद है

हालांकि वो नॉनवेज में चिकन छोड़कर कुछ नहीं खाते हैं और इसके अलावा वो समोसा, जलेबी, पास्ता और कॉफी के शौकीन हैं लेकिन वो इसे कभी-कभी ही खाते हैं।

नेचुरल तरीकों पर ही पूरा भरोसा

उनका मानना है कि खाना समय पर और सही अनुपात से खाने पर आप मोटापे के शिकार नहीं होते हैं। वो कहते हैं कि 'वो देसी इंसान हैं और इसलिए वो नेचुरल तरीकों से ही वजन के घटाने पर भरोसा रखते हैं। इसलिए उन्हें आधुनिक तरीके समझ नहीं आते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+