Sunny Deol ने बेटे की शादी के लिए ईशा देओल को नहीं किया था इनवाइट, अब गदर 2 को लेकर एक्ट्रेस कही ऐसी बात

सनी देओल की फिल्म गदर 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है। अब उनकी सौतेली बहन ईशा देओल ने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

Esha Deol Promotes Sunny Deol Gadar 2: बॉलीवु़ड के एक्शन हीरो सनी देओल इन दिनो अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। अभिनेता लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। अब इस बीच सनी देओल की सौतेली बहन ईशा देओल ने फिल्म गदर 2 को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

ईशा देओल ने की सनी देओल की तारीफ
सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी में ईशा देओल को इनवाइट नहीं किया गया था। जिसकी वजह से एक्ट्रेस काफी चर्चा में रहीं। लेकिन इसके बावजूद अब ईशा देओल ने अपने सौतेले भाई सनी देओल को फिल्म गदर 2 के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Sunny Deol

सनी देओल ने दिया ऐसा रिएक्शन
गुरूवार को ईशा देओल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में सनी देओल की फिल्म गदर 2 का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए तारीफ की और दिल वाला इमोजी शेयर करके प्यार का इजहार किया। इसी के साथ उन्होंने सनी देओल की फिल्म का प्रमोशन किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने सनी को भी टैग किया है। वहीं सनी देओल ने भी ईशा की स्टोरी को री-पोस्ट किया है।

इस दिन रिलीज होगी गदर 2
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर का सीक्वल गदर 2 22 साल बाद आ रहा है। इस फिल्म में एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल तारा सिंह और सकीना का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में सनी देओल अपने बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान जाते हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। देखना होगा कि फैंस को फिल्म की तरफ से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+