Dharmendra को ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका ले गए सनी देओल, इतने दिनों तक चलेगा 'ही-मैन' का इलाज
सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहे थे। इस बीच खबर आ रही है एक्टर अपने पिता धर्मेंद्र के इलाज के लिए उन्हें अमेरिका ले गए हैं।
Sunny Deol Took Dharmendra To America: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में एक्टर ने फिल्म की सफलता पर पार्टी रखी थी। जिसमें तमाम बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने भी शिरकत की। इस दौरान एक्टर के पिता धर्मेंद्र भी स्पॉट हुए। लेकिन अब खबर आ रही है कि सनी देओल के इलाज के लिए उन्हें अमेरिका ले गए हैं।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ समय से धर्मेंद्र स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनके बेटे सनी देओल बेहतर इलाज कराने के लिए अपने पिता को अमेरिका लेकर गए हैं जहां प्रोफेशनल डॉक्टर्स उनका अच्छे से इलाज कर पाएंगे। खबर ये भी आ रही है पिता का ध्यान रखने के लिए सनी देओल ने कुछ वक्त का फिल्मों से ब्रेक लिया है। ताकि वह अपने पिता का ख्याल रख सकें।

जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र के इलाज के लिए सनी देओल अमेरिका में लगभग 15-20 दिनों तक रहेंगे। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि, 'धरम जी इस समय 87 वर्ष के हैं और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं। इसलिए उनके इलाज के लिए सनी देओल सारा काम छोड़कर उनके साथ अमेरिका के लिए रवाना हो गए। कहा जा रहा है कि फिलहाल घबराने की कोई ऐसी बात नहीं है। वह जल्द ही ठीक होकर वापस भारत लौट आएंगे।
बता दें कि, सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का कलेक्शन कर रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है और इसके बावजूद गदर 2 हर रोज जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म में सनी देओल ने 22 साल बाद फिर तारा सिंह का रोल निभाया है। वहीं अमीषा पटेल भी सकीना की भूमिका निभाते नजर आईं।
धर्मेंद्र को आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। ये फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी की लव स्टोरी को दिखाया गया है। दोनों का लिप-लॉक काफी चर्चा में रहा। जिसे देख उनके तमाम दर्शक भी दंग रह गए थे। फिलहाल एक्टर के सभी चाहने वाले उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications