शादीशुदा होकर सनी देओल का इस एक्ट्रेस पर आया था दिल, 11 साल चला था अफेयर
Sunny Deol Birthday: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की गिनती टॉप एक्टर्स में होती है। वह आज यानी 19 अक्टूबर को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन इसके साथ-साथ वह अपने अफेयर्स की वजह से भी सुर्खियों में रहे।
सनी देओल के फैंस बहुत कम जानते होंगे कि उनका असली नाम अजय सिंह देओल है। उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा तो अपना नाम बदलकर सनी देओल कर लिया। सनी देओल ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में फिल्म बेताब से की थी। इसके बाद साल 1984 में सनी देओल ने पूजा देओल से अरेंज मैरिज कर ली।

सनी देओल ने अपने करियर में कई टॉप एक्ट्रेसेस के साथ काम किया लेकिन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से भी वह काफी सुर्खियों में रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल का नाम मशहूर एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया के साथ सबसे ज्यादा जुड़ा। दोनों ने साथ अर्जुन', 'मंजिल-मंजिल', 'आग का गोला', 'गुनाह' और 'नरसिम्हा' में काम किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिंपल कपाड़िया और सनी देओल एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। कहा जाता है कि उस वक्त डिंपल और राजेश खन्ना के बीच काफी अनबन चल रही थी। इस अफेयर की वजह से सनी देओल की शादीशुदा जिंदगी में भुचाल आ गया था जिसकी वजह से उन्होंने डिंपल से बाद में दूरी बना ली थी।
डिंपल कपाड़िया के अलावा सनी देओल का नाम अमृता सिंह के साथ भी जुड़ चुका है। खैर एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं। वह फिलहाल अपनी शादीशुदा जिंदगी में पूरी तरह से खुश हैं। एक्टर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फोटोज साझा करते रहते हैं।
सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर ने पिछले साल फिल्म गदर 2 से शानदार कमबैक किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब हाल ही में सनी देओल ने फिल्म बॉर्डर के सीक्वल का ऐलान किया जो कि साल 2016 में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications