Priya Sachdev: मिल गईं संजय कपूर की विधवा प्रिया सचदेव, इस हाल में दिखीं करिश्मा कपूर की सौतन
Priya Sachdev: संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल संजय कपूर की मौत के बाद से उनकी संपत्ति और कंपनी को लेकर पारिवारिक विवाद शुरू हो चुका है।
संजय कपूर की संपत्ति को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद
इसी कड़ी में पहले संजय कपूर की मां रानी कपूर और बहन मंधीरा कपूर ने प्रिया सचदेव पर कई तरह के आरोप लगा थे। वहीं अब संजय कपूर की एक्स वाइफ बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों (बेटी और बेटा) ने भी दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

करिश्मा कपूर के दोनों बच्चें पहुंचें दिल्ली हाईकोर्ट
करिश्मा कपूर की 21 साल की बेटी समायरा और 15 साल के बेटे कियान का आरोप है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव ने पापा संजय कपूर की वसीयत के साथ छेड़छाड़ की है। दोनों बच्चों का कहना है कि प्रिया सचदेव ने उनके साथ धोखा किया है।
सौतेली मां प्रिया सचदेव पर लगाए गंभीर आरोप
संजय कपूर की मौत के बाद से लोग उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को ढूंढ रहे थे। वहीं अब हाल ही में प्रिया सचदेव को दिल्ली में आयोजित एक प्रमुख बिजनेस इवेंट में देखा गया है।
दिल्ली के बिजनेस इवेंट में दिखीं प्रिया सचदेव
इस बिजनेस इवेंट में हिस्सा लेकर प्रिया सचदेव ने अपने पति संजय कपूर की इमेज और उनके व्यवसायिक योगदान को आगे बढ़ाने की ठोस पहल की है। आपको बता दें कि संजय कपूर की संपत्ति और 30,000 करोड़ की कंपनी को लेकर एक हाई-प्रोफाइल कानूनी विवाद चल रहा है, जिसमें उनके पूर्व परिवार के सदस्य शामिल हैं।
ACMA कन्वेन्शन में प्रिया सचदेव की एंट्री
-प्रिया सचदेव ने हाल ही में दिल्ली में ACMA (ऑटोमोबाइल कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) की एनुअल कन्वेन्शन में शिरकत की थी। इस कार्यक्रम में उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
-खास बात ये है कि प्रिया सचदेव को साल 2025-26 के लिए ACMA की कार्यकारी समिति में शामिल किया गया है जिससे उन्होंने औपचारिक तौर पर इंडस्ट्री के शीर्ष फोरम में अपनी एंट्री कर ली है।
-इस मौके पर प्रिया सचदेव ने ऑरियस इन्वेस्टमेंट (AIPL) की निदेशक और सोना कॉमस्टार में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर व सीएसआर (CSR) समिति की अध्यक्ष के पद पर भी कार्यभार संभाला है। उनका प्रोफेशनल बायो भी उसी दिन अपडेट हो गया था।
-जानकारी के अनुसार संजय कपूर भी पहले ACMA के अध्यक्ष रह चुके थे। अब संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव उनके द्वारा स्थापित बिजनेस लेगेसी को आगे बढ़ा रही हैं।
क्या सच में प्रिया सचदेव ने संजय कपूर की वसीयत बदल दी है?
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रिया सचदेव फिलहाल संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रही हाई-प्रोफाइल कानूनी लड़ाई का सामना कर रही हैं। इसी बीच करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों, समायरा और कियान, ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। ये याचिका संजय कपूर की वसीयत की प्रामाणिकता पर सवाल उठाती है।
-करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों का दावा है कि संजय कपूर ने उन्हें बार-बार वसीयत में उनकी हिस्सेदारी का आश्वासन दिया था, लेकिन अंतिम दस्तावेज में उनका नाम शामिल नहीं किया गया। उन्होंने प्रिया सचदेव कपूर पर वसीयत में हेरफेर करने का आरोप लगाया है।
-ये मामला तब गरमाया जब प्रिया सचदेव ने गत 30 जुलाई 2025 को एक फैमिली मीटिंग में वसीयत पेश की थी, जिसकी कथित साइन डेट 21 मार्च 2025 बताई गई थी।
-दिल्ली हाईकोर्ट ने समायरा और कियान की याचिका पर सुनवाई की है जिसमें उन्होंने पिता संजय कपूर की संपत्ति में अपना हिस्सा मांगा है और आरोप लगाया है कि प्रिया सचदेव ने जालसाजी कर उन्हें विरासत से वंचित करने की कोशिश की है। इस मामले की अगली सुनवाई
-इस मामले की अगली सुनवाई आगामी 9 अक्टूबर 2025 को होगी। वहीं दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया सचदेव को संजय कपूर की सभी चल-अचल संपत्तियों की पूरी लिस्ट सौंपने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications