'संजय कपूर ने बहुत कुछ झेला है', पति को लेकर प्रिया सचदेव का चौंकाने वाला खुलासा, सामने आया ऐसा सच
Sunjay Kapur and Priya Sachdev: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की गत 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते हुए मौत हो गई थी। इसके बाद गत 19 जून 2025 को नई दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
19 जून 2025 को हुआ था संजय कपूर का अंतिम संस्कार
अंतिम संस्कार पर संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 15 साल के बेटे कियान ने सारी रस्में निभाईं और अपने पिता को मुखाग्नि भी दी। आपको बता दें कि गत 22 जून 2025 (रविवार) को दिल्ली में ही संजय कपूर के परिवार की तरफ से प्रेयर मीट का आयोजन किया गया था।

प्रेयर मीट में नजर आईं प्रिया सचदेव और करिश्मा कपूर
इस प्रेयर मीट में संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और एक्स वाइफ करिश्मा कपूर, दोनों मौजूद थीं। करिश्मा कपूर के साथ उनके दोनों बच्चे, बेटी समायरा और बेटी कियान, बहन करीना कपूर खान और सैफ अली खान भी प्रेयर मीट में नजर आए थे।
प्रिया सचदेव बदहवास हालत में नजर आईं
जानकारी के अनुसार इस प्रेयर मीट में संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव बदहवास हालत में नजर आईं। वह बेसुध हालत में चेयर पर बैठी हुई थीं। वहीं उनके पीछे करिश्मा कपूर खड़ी थीं। आपको बता दें कि संजय कपूर की मौत के बाद से लोग उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव को ढूंढ रहे थे।
पति संजय की मौत से टूट गई हैं प्रिया सचदेव
संजय की मौत के बाद प्रिया सचदेव को पहली बार उनके पति के अंतिम संस्कार में देखा गया था जहां वह फूट फूटकर रोती नजर आई थीं। इसके बाद वह अपने बेटे अजारियस को लेकर संजय के प्रेयर मीट में भी दिखाई दी थीं। प्रिया सचदेव को देखकर ये साफ पता चल रहा था कि वह पति की मौत से काफी टूट गई हैं।
'संजय कपूर ने अपनी लाइफ में काफी कुछ झेला था'
इन सबके बीच बिजनेसमैन संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव का एक पुराना इंटरव्यू काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में प्रिया सचदेव ने बताया था कि उनके पति संजय कपूर ने अपनी लाइफ में काफी कुछ झेला था।
'संजय ने पिता की मौत के बाद कई मुश्किल फैसले लिए थे'
-उस इंटरव्यू में प्रिया सचदेव ने बताया था कि कैसे संजय कपूर ने अपने पिता की मौत के बाद कई बड़े और मुश्किल फैसले लिए थे। प्रिया सचदेनव ने ये भी बताया था कि करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय की हालत कैसी थी।
-जानकारी के अनुसार प्रिया सचदेव एक सोशलाइट और मॉडल हैं। उन्हें संजय कपूर से एक बेटा है अजारियस, जो कि अभी बहुत छोटा है। वहीं अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए प्रिया सचदेव ने यूट्यूब चैनल किन एंड काइंडनेस को बताया था- मैं और संजय साल 2015 से एक दूसरे के साथ हैं। उस समय संजय ने अपने पिता को खो दिया था और अचानक से उसके कंधो पर बहुत सारी जिम्मेदारी आ गई थी।
-प्रिया सचदेव ने बताया था- पिता को खोने के बाद संजय बिजनेस के साथ अकेले पड़ गए थे। संजय उस समय जर्मनी में रहते थे। प्रिया सचदेव ने बताया था कि संजय उनसे बिजनेस के बारे में बातें करते थे और कई सुझाव भी लेते रहते थे। ऐसे में वह संजय के बिजनेस को लेकर काफी कुछ जान गई थीं।
-प्रिया सचदेव ने बताया था- मैं फैमिली ऑफिस चलाने में मदद करती हूं और मैंने संजय के साथ कई इन्वेस्टमेंट डिसीजन लिए हैं। दरअसल पिता सुरिंदर कपूर की मौत के बाद संजय पर ही फैमिली बिजनेस को संभालने का प्रेशर आ गया था।
'करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय परेशान हो गए थे'
-प्रिया सचदेव ने आगे बताया था- खुद एक पिता के तौर पर संजय कपूर का सफर इंट्रस्टिंग रहा है, लेकिन जब उन्होंने अपने पिता को खो दिया तो उनको बिजनेस को संभालना पड़ा था। उसे फिर से खड़ा करना पड़ा था। उसी दौरान करिश्मा कपूर से उनका तलाक भी हुआ था। उन्होंने बहुत कुछ सहा और मैं उस समय उनके साथ थी। बाद में वह बहुत सफल बिजनेसमैन बन गए।
-प्रिया सचदेव ने कहा- संजय कपूर बहुत प्यारे और ईमानदार इंसान थे। उन्हें गलत समझा गया लेकिन अब इंडस्ट्री में उन्हें बहुत सम्मान मिलता है। उनके पिता एक महान व्यक्ति थे और संजय अब उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं, जो वास्तव में गर्व की बात है। वो एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं।
संजय ने पोलो खेलते हुए मधुमक्खी निगल ली थी
आपको बता दें कि संजय कपूर की मौत इंग्लैंड में पोलो खेलने के दौरान हुई थी। कहा जा रहा है कि संजय ने पोलो खेलते हुए अचानक ही एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिसके बाद उन्हें शरीर में परेशानी महसूस होने लगी थी। इसके बाद उन्हें मैदान में ही हार्टअटैक आ गया था और फिर उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications