मौत के 21 दिन बाद भी बहन Mandhira को दिख रहे हैं Sunjay Kapur? क्यों कहा- 'वो मुझे देख रहे हैं?'
Sunjay Kapur News: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के आकस्मिक निधन ने सभी को झकझोर दिया। 12 जून 2025 को 53 साल की उम्र में लंदन के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेलते समय मधुमक्खी निगलने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।
अब, उनके निधन के 21 दिन बाद, उनकी बहन मंधीरा कपूर ने एक मार्मिक पोस्ट शेयर किया है। साथ ही एक चौंकाने वाली बात भाई संजय को लेकर कही है। आइए जानते हैं क्या?

मंधीरा का चौंकाने वाला संदेश: 'वो मुझे देख रहे हैं'
मंधीरा ने इंस्टाग्राम पर 1 जुलाई को अपने दिवंगत भाई संजय और पिता को याद करते हुए एक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, 'पापा को गए 10 साल हो चुके हैं, और अब भैया भी चले गए। दोनों मुझे और हमारी दुनिया को ऊपर से देख रहे हैं। उनकी बहुत याद आती है। हमारी दुनिया अब पहले जैसी कभी नहीं रहेगी।' इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स जैसे मोजेस सिंह और भावना पांडे ने कमेंट कर मंधीरा को सांत्वना और समर्थन दिया।
पिछली पोस्ट में खुलासा: चार साल तक नहीं हुई थी बात
संजय के निधन के एक हफ्ते बाद मंधीरा ने एक और भावुक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने और संजय ने चार साल तक एक-दूसरे से बात नहीं की थी। उन्होंने लिखा, 'अहंकार और गुस्से की वजह से हमारा छोटा-सा झगड़ा इतना बढ़ गया था कि हम चार साल तक नहीं बोले। लेकिन, इससे वो प्यार और यादें कभी नहीं छिन सकतीं, जो हमने साथ में बिताईं।'
मंधीरा ने जीवन की नाजुकता पर जोर देते हुए लिखा, 'जीवन बहुत अनिश्चित है। हर दिन एक तोहफा है। किसी गलतफहमी में एक पल भी बर्बाद न करें, क्योंकि आपको कभी नहीं पता कि फिर मौका मिलेगा या नहीं। मैं अपने भैया को आखिरी बार देखने और उनसे कहने के लिए कुछ भी दे सकती हूं कि मैं उनसे कितना प्यार करती हूं।'
बचपन की यादें: 'भैया हमेशा ख्याल रखते थे'
संजय के निधन के सात दिन बाद मंधीरा ने एक और पोस्ट में बचपन की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें संजय अपनी दोनों बहनों, मंधीरा और सुपरना मोटवाने, के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'हम तीनों भाई-बहन देर रात तक हंसते-बतियाते थे। भैया के बेवकूफी भरे चुटकुले हमें घंटों हंसाते थे। वो हमेशा मेरा और मेरी बहन का ख्याल रखते थे, एक सच्चे बड़े भाई और दोस्त की तरह।'
Who is Mandhira Kapur: कौन हैं मंधीरा कपूर?
मंधीरा कपूर, दिवंगत उद्योगपति डॉ. सुरिंदर कपूर और रानी सुरिंदर कपूर की बेटी हैं। उनकी दूसरी बहन सुपरना मोटवाने हैं। मंधीरा एक सफल उद्यमी (Entrepreneur) हैं और SMIC ऑटोपार्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की प्रबंध निदेशक हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने 2012 में की थी। कंपनी का वैश्विक मुख्यालय लंदन में है। मंधीरा ने 11 जून 2023 को ल्यूक स्मिथ से शादी की और वे दो बच्चों, नायना और जय, की मां हैं।
Sunjay Kapur Death: संजय कपूर का निधन कैसे हुआ था?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय कपूर 12 जून 2025 को यूके के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली, जिसके बाद उन्हें सीने में दर्द शुरू हुआ और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। संजय एक कुशल पोलो खिलाड़ी और मशहूर बिजनेसमैन थे, जिनका अचानक चले जाना उनके परिवार और दोस्तों के लिए गहरा सदमा है।
ये भी पढ़ें- 'संजय कपूर ने मेरे साथ जो किया', कौन हैं मंधिरा कपूर? Sunjay की मौत के बाद सरेआम कही ऐसी बात












Click it and Unblock the Notifications