'कॉन्ट्रोवर्सी सुनने आए हो या गणपति के दर्शन करने', गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अब किसकी लगा दी क्लास?
Govinda Sunita Divorce Rumours: गणेश चतुर्थी के मौके पर बुधवार को एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने मुंबई में मीडिया के सामने साथ आकर अपने तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया। कुछ दिन पहले ही उनके रिश्ते में दरार की खबरें फिर से चर्चा में आई थीं।
इस मौके पर गोविंदा और सुनीता आहूजा कलर-कोऑर्डिनेटेड पारंपरिक कपड़ों में पहुंचे। दोनों ने साथ में पोज दिए। गोविंदा ने पापाराजी को मिठाइयां भी बांटी और अपने बच्चों टीना और यश के लिए प्यार और आशीर्वाद भेजने की अपील की।

सुनीता आहूजा ने पैपराजी की लगा दी क्लास
जब एक फोटोग्राफर ने उनसे तलाक की अफवाहों पर सवाल पूछा तो सुनीता भड़क गईं और कहा- 'कॉन्ट्रोवर्सी सुनने आए हो या गणपति दर्शन करने? उन्होंने साफ कहा कि- 'कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं है।' गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहें फरवरी से ही सोशल मीडिया पर तैर रही थीं।
तलाक की अफवाह पर गोविंदा के वकील ने क्या कहा?
पिछले हफ्ते जब ये खबरें फिर चर्चा में आईं, तो गोविंदा के वकील ललित बिंदल ने NDTV से बातचीत में बताया कि, 'कोई केस नहीं है। सब सुलझ रहा है। लोग पुरानी बातें उठा रहे हैं।'
क्यों उठीं तलाक की बातें?
कुछ महीनों पहले सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में निजी बातें शेयर कीं, जिससे कयास तेज़ हो गए। उन्होंने मजाकिया लहज़ में कहा था कि- 'मैंने उनसे कहा है कि अगले जन्म में वो मेरे पति न हों। वो कहीं घूमने नहीं जाते। मैं तो वो इंसान हूं जो पति के साथ सड़क पर पानीपुरी खाना चाहती है। उन्होंने काम में इतना वक्त बिताया कि मुझे याद नहीं हम कभी साथ में फिल्म देखने गए हों।'
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी आया था कि सुनीता ने कुछ समय पहले 'सेपरेशन नोटिस' भेजा था, लेकिन आगे कोई क़दम नहीं उठाया गया। बताया गया कि दोनों ने बाद में सुलह कर ली और सुनीता अब भी काउंसलिंग सेशंस अटेंड कर रही हैं।
गोविंदा का रिश्ता और परिवार
गोविंदा और सुनीता ने मार्च 1987 में शादी की थी। शादी की खबर लंबे समय तक छुपाए रखी गई थी। बेटी टीना के जन्म (1988) के बाद इस रिश्ते का खुलासा हुआ। बाद में 1997 में बेटे यशवर्धन का जन्म हुआ।












Click it and Unblock the Notifications