गोविंदा नहीं इस शख्स पर मरती थीं सुनीता आहूजा, 38 साल बाद बताया क्यों की थी Govinda से शादी?

Sunita Ahuja and Dharmendra: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके तलाक की अफवाहें हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही हैं। वहीं इस बात से दोनों को लेकर फैंस भी काफी चिंतित हो गए हैं।

धर्मेंद्र पर मरती थीं सुनीता आहूजा
जहां हर कोई चाहता है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की जोड़ी साथ रहे, वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता ने स्वीकार किया है कि गोविंदा से शादी करने के उनके फैसले में हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्टार धर्मेंद्र का अहम योगदान था।

Sunita Ahuja

सुनीता ने खोला गोविंदा से शादी करने का राज

-ईट ट्रैवल रिपीट के साथ बात करते हुए सुनीता आहूजा ने एक्टर धर्मेंद्र को अपना टीनएज क्रश बताया। उन्होंने कहा- मुझे बाकी पसंद नहीं कोई भी, लेकिन अब मुझे शाहरुख खान बहुत पसंद हैं। मैं उन्हें पसंद करती हूं, वह एक सज्जन व्यक्ति हैं। लेकिन जब मैं टीनएज में थी, तो मुझे सिर्फ धरम जी पसंद थे। मैंने गोविंदा से शादी ही इसलिए की क्योंकि वह धरम जी से मिलते जुलते हैं। दोनों पंजाबी हैं।

-सुनीता आहूजा ने धर्मेंद्र के प्रति अपने प्यार को स्वीकार करते हुए आगे कहा- मैंने एक बार धरम जी से कहा था कि मैंने गोविंदा से शादी इसलिए की, क्योंकि ये थोड़ा-थोड़ा आपको जैसा दिखता था।

-सुनीता आहूजा ने ये भी कहा कि गोविंदा ने एक बार फिल्म 'सैंडविच' में धर्मेंद्र से प्रेरित भूमिका निभाई थी। उनके प्रदर्शन ने उन्हें दिग्गज अभिनेता की याद दिला दी थी, जिसके कारण उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला किया था।

गोविंदा और सुनीता आहूजा का तलाक

हाउटरफ्लाई की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की है, जिसमें हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग का आरोप लगाया गया है।

गोविंदा के वकील ने कही ऐसी बात

वहीं इस मामले में गोविंदा के वकील ने मीडिया के सामने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। गोविंदा के वकील ललित बिंद्रा ने एनडीटीवी से बात करते हुए तलाक की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। ललित ने कहा है- कोई केस नहीं, सब सेटल हो रहा है। ये सब लोग पुरानी चीजें उठा के डाल रहे हैं। अभी गणेश चतुर्थी आएगी, आपको सब साथ में नजर आएंगे।

गोविंदा के बच्चों का रिएक्शन

-हाल ही में, गोविंदा इन अटकलों के बीच पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं। एयरपोर्ट पर गोविंदा बेपरवाह दिखे और उन्होंने फैंस को स्माइल के साथ फ्लाइंग किस भी दिया।

-आपको बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की बेटी टीना आहूजा ने भी इस चर्चा के बीच अपनी पहली पोस्ट शेयर की है। वह भी अपने पिता की तरह बेफिक्र दिखीं। जहां टीना ने बताया कि वह काम के सिलसिले में पंजाब में हैं। इसके अलावा कपल के बेटे यशवर्धन ने बताया कि उन्होंने हाल ही में घर पर एक पूजा करवाई थी, जिसमें सभी लोग साथ थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+