'पापा चावल के बोरे में सोते थे...' उन तीन बिल्डिंग के मालिक हैं सुनील शेट्टी, जहां टेबल साफ करते थे पिता
Sunil Shetty father struggle: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी हाल ही में 'डांस दीवाने' शो में बतौर जज नजर आए। एक पॉडकास्ट में अभिनेता ने अपने पिता के संघर्ष को याद किया है। एक्टर ने अपने दिवंगत पिता वीरप्पा शेट्टी के बारे में शेयर किया कि वह नौ साल की एज में अपने घर से भाग गए थे और मुंबई के एक होटल में वेटर की नौकरी कर गुजारा किया।
सुनील शेट्टी बताते हैं कि उनके पिता वीरप्पा शेट्टी ने काफी मुश्किल दौर देखा था। वे सिर्फ 9 साल की उम्र में घर से भाग गए थे और पहले टेबल साफ करने का काम करते थे। इसके बाद वे एक रेस्टोरेंट में मैनेजर बन गए। मैनेजर के बाद वे मालिक बन गए। एक्टर ने बताया कि पिता ने उन तीनों इमारतों को खरीद लिया था, जहां एक वक्त पर पिता ने काम किया है।

बताते चलें कि हाल ही में सुनील शेट्टी कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचे। यहां एक्टर ने फादर्स डे के खास मौके पर अपने पिता के संघर्षों के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि 'मेरे पापा सिर्फ 9 साल की उम्र में भागकर मुंबई आ गए थे। दादाजी नहीं थे मगर मेरी तीन बुआ थीं। इसके बाद पापा को साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में 9 साल की उम्र में काम मिल गया था।'
अपने पिता को बहुत ही विनम्र इंसान बताते हुए शेट्टी ने कहा कि अगर कोई उनके परिवार, बच्चों या कर्मचारियों के खिलाफ एक शब्द भी कहता, तो वो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करते थे। एक्टर ने कहा कि वो बस एक बात कहते थे कि बेच डालूंगा सबकुछ, गांव चला जाऊंगा पर नाइंसाफी नहीं झेलूंगा।
बताते चलें कि सुनील शेट्टी के पापा की साल 2017 में 93 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में मौत हो गई थी। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' और 'हेरा फेरी 3' में वे नजर आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications