सुनील पाल अपहरण मामले में चौंकाने वाला खुलासा, कॉमेडियन का ऑडियो लीक, सच जान कांप जाएंगे
Sunil Pal Kidnapping Case Audio Leak: फेमस कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में सुनील पाल को किडनैप किया गया था जिसके बाद से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण हो गया था
हाल ही में खबर आई थी कि कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण हो गया है। हालांकि, इसके कुछ टाइम बाद सुनील पाल वापस भी आ गए हैं। अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि सुनील ने खुद ही अपने अपहरण की घटना रची थी। इसका एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर लीक हो गया है।

सुनील पाल ने खुद ही अपने किडनैपिंग का ड्रामा किया था
इस ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि सुनील पाल ने खुद ही अपने किडनैपिंग का पूरा ड्रामा किया था। सोशल मीडिया पर जो ऑडियो लीक हुआ है उसमें सुनील पाल की आवाज साफ सुनाई दे रही है। इस ऑडियो में सुनील पाल कह रहे हैं- आपको किसी ने कुछ कहा क्या, सब गले पड़ गए हैं, तो कुछ न कुछ तो कहना पड़ेगा।
सुनील पाल का ऑडियो हुआ लीक
इसके बाद ऑडियो में किसी और शख्स यानी कि किडनैपर की आवाज आती है, जो कहता है- सर आपने जैसा कहा हमने वैसा किया और आप फिर भी ऐसा कर रहे हैं, ये तो गलत है न। इसके बाद ऑडियो में सुनील पाल कहते हैं- आप घबराओ मत, मैंने किसी का नाम नहीं लिया है।
ऑडियो में किडनैपर ने कही ऐसी बात
इतना ही नहीं इसके बाद ऑडियो में किडनैपर कहता है- आपने अपनी पत्नी को तो नहीं बताया था। इसमें आपने उनको शामिल नहीं किया था क्या? इस पर सुनील पाल कहते हैं- अरे मीडिया ने सब साइबर क्राइम से पकड़ लिया न, तो कुछ न कुछ तो बताना पड़ता है न भाई। इसके बाद किडनैपर कहता है- देख लो सर आपको जैसा करना है। इसके बाद सुनील कहते हैं- मैं भी बचने की कोशिश कर रहा हूं और मैंने कोई शिकायत नहीं की है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ऑडियो
फिर किडनैपर कहता है- हम आपके पीछे हैं, आप जो भी करो। आप हमसे कब मिलोगे? तो इस पर सुनील कहते हैं- अभी ऐसा कुछ नहीं है दिक्कत हो जाएगी बहुत। इसके बाद फोन कट जाता है। वहीं, अब ये ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वनइंडिया हिंदी सोशल मीडिया पर सामने आए इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है और न ही इसकी कोई जिम्मेदारी लेता है।
20 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी
जानकारी के अनुसार सुनील पाल अचानक ही गायब हो गए थे जिसके बाद उनकी पत्नी ने पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं घर लौटने के बाद सुनील पाल ने खुलासा किया है कि अपहरणकर्ताओं ने उनकी रिहाई के लिए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।












Click it and Unblock the Notifications