'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के एक्टर सुनील होलकर का हुआ निधन, 40 की उम्र में हो गई थी ये परेशानी

Sunil Holkar Passed Away: लीवर सोरायसिस बीमारी के चलते लंबे समय से एक्टर सुनील होलकर का ट्रीटमेंट चल रहा था। आखिरकार गत 13 जनवरी को ''तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के एस एक्टर ने अंतिम सांस ली।

sunil holkar

Sunil Holkar Passed Away: तुनिषा शर्मा की मौत के बाद अब टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आई है। टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर सुनील होलकर का निधन हो गया है। सुनील होलकर ने कई हिंदी और मराठी फिल्मों में भी काम किया था। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सिर्फ 40 की उम्र में ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील होलकर लीवर सोरायसिस की बीमारी से जूझ रहे थे। वह इस बीमारी से लंबे समय से पीड़ित थे। इस बीमारी के चलते लंबे समय से उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। आखिरकार गत 13 जनवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली।

सुनील को पहले से हो गया था अपने मौत का एहसास
आपको बता दें कि एक्टर सुनील होलकर ने नेशनल अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म 'गोष्ट एका पैठाणीची' में काम किया था। वह टीवी के मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी अपने अभिनय से दर्शकों को खूब हंसा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर सुनील होलकर को अपनी मौत का पहले से ही एहसास हो गया था। इसके चलते उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपने एक जिगरी दोस्त को एक मैसेज भी किया था। उन्होंने अपने दोस्त से कहा था कि वह सभी को अच्छे से गुडबाय करना चाहते हैं। साथ ही दर्शकों को उन्हें इतना प्यार देने के लिए उन्होंने थैंक यू भी कहा था। सुनील होलकर ने अपने उस मैसेज में अपनी गलतियों के लिए माफी भी मांगी थी।

इन शोज में काम कर चुके हैं सुनील होलकर
सुनील होल्कर ने मराठी फिल्म 'मोरया' में शानदार अभिनय किया है। इसके अलावा उन्होंने हिंदी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने काम से लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई थी। उन्होंने फिल्म 'साष्ठा पैठानी' में भी काम किया था। इसके अलावा वह मैडम सर और मिस्टर योगी सारियल में भी नजर आए थे। सुनील होलकर ने अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दिनों में कई वर्षों तक अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान में काम किया था। सुनील अपने पीछे अपनी मां, पिता, पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर गए हैं जिनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+