'कैसे झगड़ा सुलझाएं?' श्री श्री रविशंकर से सुनील ग्रोवर लड़ाई को लेकर पूछा सवाल, कपिल शर्मा ने किया ऐसे रिएक्ट
Sunil Grover Kapil Sharma Fight: कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच 6 साल तक झगड़ा रहा लेकिन अब दोनों के बीच वापस दोस्ती हो गई। आपसी बातचीत के बाद अब दोनों 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' में नजर आए। अब हाल ही में दोनों बेंगलुरु में श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंचे।
फिल्म 'क्रू' में स्पेशल अपीयरेंस में दिखे कॉमेडियन एक्टर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने बेंगलुरु में श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने बातचीत की और रविशंकर जी के साथ मस्ती मजाक भी किया। वहीं कपिल ने सुनील संग अपने झगड़े के बारे में भी बात की।

कपिल और सुनील ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस दौरान सुनील ने गुरुदेव से पूछा कि, 'मुझे आपसे एक सवाल पूछना था। जब दो दोस्त, जो एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, उनमें झगड़ा होता है, तो कैसे उनमें 6 साल का गैप न पड़े या ऐसी स्थिति से कैसे बचें? और दोबारा फिर लड़ाई हो तो ये जल्दी सुलझ जाए।'
सुनील ग्रोवर का ये सवाल सुनकर गुरुदेव हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, 'संघर्ष प्यार का हिस्सा है प्यार किसी से और करो और लड़ाई किसी और से ऐसा नहीं होता है। आप जिससे प्यार करते है उससे लड़ाई भी करते है। इसीलिए आपको प्यार और लड़ाई दोनों के लिए एक साथ रहने की जरूरत है। लड़ाई और प्यार दोनों के लिए एकसाथ रहने की जरूरत होती है।'
भले ही कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच अब सबकुछ ठीक है लेकिन साल 2017 में दोनों के बीच हुए झगड़े की वजह से काफी विवाद हुआ था। दरअसल, पूरी टीम ऑस्ट्रेलिया फ्लाइट से जा रही थी तभी दोनों के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि सुनील ग्रोवर ने अचानक शो छोड़ने का फैसला किया। हालांकि अब सालों बाद दोनों ने अपने बीच सारी तकरार खत्म कर ली। बता दें कि, सुनील ने 'द कपिल शर्मा शो' में गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी बनकर फैंस का दिल जीता था।












Click it and Unblock the Notifications