सुनील शेट्टी ने बच्चा पैदा होने के दर्द को लेकर दिया ऐसा बयान, बौखलाए लोग, गौहर खान ने एक्टर पर उतारा गुस्सा
Suniel Shetty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। सुनील शेट्टी मार्च 2025 में ही नाना बन गए हैं। उनकी बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी नातिन की परवरिश में बिजी नजर आ रहे हैं।
सी-सेक्शन डिलीवरी को लेकर सुनील शेट्टी का बड़ा बयान
आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी बेटी अथिया शेट्टी ने सी-सेक्शन के बजाय नॉर्मल डिलीवरी का ऑप्शन चुना था। सुनील शेट्टी ने कहा था कि सी-सेक्शन आरामदायक प्रक्रिया है, जिसे हर कोई अपनाता है लेकिन बेटी ने दूसरा ऑप्शन चुना।

बच्चे की डिलीवरी को लेकर सुनील शेट्टी का बयान हुआ वायरल
सुनील शेट्टी के इस बयान ने उन्हें आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। लोग उनके इस बयान पर बौखला गए हैं। लोगों का कहना है कि बच्चे की डिलीवरी को लेकर सुनील शेट्टी को कुछ नहीं कहना चाहिए था। बच्चे को पैदा करना ही बड़ी बात है, ऐसे में इस प्रोसेस को लेकर कोई भी बयान देना सही नहीं है।
सुनील शेट्टी पर गुस्सा हो गईं गौहर खान
-इसी बीच सुनील शेट्टी के इस विवादित बयान को लेकर एक्ट्रेस गौहर खान भी काफी गुस्सा हो गई हैं। आपको बता दें कि गौहर खान इन दिनों टीवी पर रिएलिटी शोज को होस्ट करने में बिजी चल रही हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह चर्चित मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं।
-वहीं गौहर खान ने हाल ही में अपना खुद का यूट्यूब पॉडकास्ट 'मां नोरंजन' लॉन्च किया है, जिसमें वह मां और बच्चे से लेकर प्रेग्नेंसी जैसी जरूरी चीजों पर बात करती हैं। पॉडकास्ट के पहले एपिसोड में उन्होंने अपने बेटे जेहान के जन्म के पहले मिसकैरेज के बारे में बात की और सुनील शेट्टी के 'सी-सेक्शन के कम्फर्ट' वाले कमेंट की जमकर आलोचना की है।
-गौहर खान ने अपने पॉडकास्ट में बताया कि उनकी पहली डिलीवरी सी-सेक्शन से हुई थी। इमोशनल होते हुए उन्होंने बताया कि जेहान के जन्म से पहले उनका मिसकैरेज हो गया था। ये बात उन्होंने कभी किसी को नहीं बताई थी। गौहर खान ने कहा- वो एक प्रेग्नेंसी थी, मैंने करीब 9 हफ्ते बाद अपने बच्चे को खो दिया था। वह नुकसान मेरे लिए बहुत मुश्किल था।
गौहर खान ने सुनील शेट्टी के बयान की जमकर आलोचना की
-वहीं गौहर खान ने अपनो शो में सुनील शेट्टी के बयान पर खुलकर चर्चा की है। उन्होंने एक्टर के इस बयान की आलोचना करते हुए कहा- मैं जोर से चिल्लाकर कहना चाहती हूं कि आप ऐसा कैसे बोल सकते हैं? मतलब कैसे? इस बारे में बहुत सारे मिथक हैं कि अगर कोई सी-सेक्शन करवा रहा है तो वो बहुत आसान ऑप्शन है।
-गौहर खान ने आगे कहा- इस बारे में इतनी गलत जानकारी कैसे हो सकती है। एक मेल सेलिब्रिटी के लिए ऐसा कहना, जो प्रेग्नेंसी से गुजरा ही नहीं, जिसने बच्चे को जन्म ही नहीं दिया, उसे नहीं पता कि सी-सेक्शन कितना दर्दनाक होता है।
गौहर खान दूसरी बार हैं प्रेग्नेंट
आपको बता दें कि गौहर खान ने साल 2023 में बेटे जेहान को जन्म दिया था। अब गौहर खान एक बार फिर से प्रेग्नेंट हो गई हैं। जल्द ही वह दूसरे बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं।
सुनील शेट्टी के बयान पर भड़के लोग
सुनील शेट्टी के विवादित बयान को लेकर आम लोग भी उन पर भड़क गए हैं। लोग उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा कर रहे हैं। लोग सुनील शेट्टी के इस बयान को लेकर बौखला गए हैं और उनका कहना है कि पुरुष को बच्चे के पैदा होने को लेकर कोई भी बयान नहीं देना चाहिए क्योंकि मां बनना एक बहुत बड़ी बात है। बच्चे को पैदा करने से बड़ा दर्द कुछ नहीं हो सकता।












Click it and Unblock the Notifications