'पहलगाम जेल में शूटिंग हो रही थी, फिर वो मर गई', सुनील शेट्टी की वो हीरोइन जिसकी मौत ने मचाया था हंगामा
Suniel Shetty and Divya Bharti: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी नातिन इवारा को खिलाने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी कुछ दिनों पहले ही नाना बने हैं। दरअसल उनकी बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।
नाना बन गए हैं सुनील शेट्टी
वहीं सुनील शेट्टी भी नाना बनने के बाद से काफी खुश नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी अपनी दमदार आवाज के चलते इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। लोग उनकी इस अलग तरह के आवाज को काफी पसंद करते हैं।

सुनील शेट्टी का बॉलीवुड करियर
सुनील शेट्टी ने फिल्म 'बलवान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ नजर आए थे। फिल्म मेकर्स को ये ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद आई थी। ऐसे में फिल्म 'मोहरा' में भी सुनील शेट्टी के साथ दिव्या भारती को ही कास्ट किया गया था। लेकिन फिल्म मोहरा की शूटिंग के बीच में ही दिव्या भारती की मौत हो गई थी।
दिव्या भारती के साथ सुनील शेट्टी की जोड़ी
आपको बता दें कि फिल्म 'मोहरा' ने सुनील शेट्टी का एक्टिंग करियर पलट दिया था। उनकी काफी पॉपुलैरिटी बढ़ गई थी। इस फिल्म में रवीना टंडन को बतौर लीड एक्ट्रेस नहीं होना था। ये फिल्म तो दिव्या भारती के लिए बनी थी लेकिन उनकी अचानक हुई मौत ने सबको हैरान कर दिया था।
फिल्म 'मोहरा' की शूटिंग कर रही थीं दिव्या भारती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिव्या भारती की मौत के बाद ही फिल्म मोहरा में रवीना टंडन की एंट्री हुई और उनकी किस्मत ही बदल गई। आपको बता दें कि सुनील दत्त के साथ दिव्या भारती की काफी अच्छी दोस्ती थी। दोनों फिल्म 'मोहरा' की शूटिंग के समय अक्सर क्रू के साथ मस्ती मजाक करते रहते थे।
पहलगाम जेल में दिव्या भारती को नहीं लगा था डर
-सुनील शेट्टी ने रेडियो नशा को दिए एक इंटरव्यू में दिव्या भारती को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने एक्ट्रेस के साथ अपनी आखिरी शूटिंग को याद किया था, जो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम जेल में हुई थी। सुनील शेट्टी ने बताया था कि कैसे पहलगाम जेल में दिव्या भारती को बिल्कुल डर नहीं लगा था।
-सुनील शेट्टी ने इंटरव्यू में कहा था- मैंने और दिव्या भारती ने आखिरी बार पहलगाम जेल में शूटिंग की थी। वो लड़की बिल्कुल निडर थी। जेल में असली अपराधी थे, फिर भी उसे डर नहीं लग रहा था। वो खुलकर जीना जानती थी और खूब मस्ती करती रहती थी। हम प्लानिंग करके क्रू मेंबर्स के साथ प्रैंक करते थे।
दिव्या की मौत के बात रवीना टंडन की हुई थी एंट्री
सुनील शेट्टी ने कहा था- दिव्या भारती के साथ काम करना एक एक्टर के लिए सपने जैसा था। फिल्म 'मोहरा' के डायरेक्टर राजीव राय थे, जो एक सुपरहिट मूवी साबित हुई थी। इसमें अक्षय कुमार, नसीरुद्दीन शाह, रवीना टंडन लीड रोल में थे। आपको बता दें कि दिव्या भारती के निधन के बाद इस फिल्म में रवीना टंडन ने उन्हें रिप्लेस किया था।
कैसे हुई थी दिव्या भारती की मौत
-दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती ने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। लोग न सिर्फ दिव्या भारती की एक्टिंग की तारीफ करते थे बल्कि उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। आपको बता दें कि 19 साल की उम्र में ही दिव्या भारती अपने अपार्टमेंट की बालकनी से गिर गई थीं और उनकी मौत हो गई थी।
-दिव्या भारती की मौत को लेकर कई तरह की बातें हुई थीं। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि उनकी मौत बालकनी से गिरने से हुई है और ये एक हादसा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दिव्या भारती को किसी ने बालकनी से धक्का दे दिया था। ऐसे में उनकी मौत को मर्डर कहा जा रहा था।
-
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO












Click it and Unblock the Notifications