सुनील शेट्टी ने बच्चों की पढ़ाई को लेकर किया ऐसा खुलासा, कहा- मैं उन्हें भारतीय स्कूल में नहीं पढ़ाना चाहता था

Suniel Shetty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि सुनील शेट्टी ने अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई को लेकर कैमरे के सामने को कुछ ऐसी बात कही है कि हर तरफ इस समय एक्टर की जमकर चर्चा हो रही है। लोग उन्हें लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने बच्चों को भारतीय स्कूल में नहीं भेजने का फैसला क्यों लिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें पता था कि बच्चों को अमेरिकी स्कूलों में भेजने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी।

सुनील शेट्टी ने अपने इंटरव्यू में कहा कि उनके पिता ने भी उन्हें याद दिलाया था कि बच्चों को अमेरिकी स्कूल में पढ़ाने के लिए बहुत सारा पैसा खर्च करना होगा। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उनकी बेटी अथिया ने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने का फैसला किया था वे भी जब उन्हें अटलांटा में कॉलेज में एडमिशन मिल गया था। सुनील शेट्टी ने साल 1992 में फिल्म बलवान के साथ अपनी शुरुआत की थी लेकिन साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म मोहरा और गोपी किशन की सफलता के बाद उन्हें बहुत ज्यादा पॉपुलैरिटी मिलने लगी। उन्हें आखिरी बार अमेजन मिनी टीवी की सीरीज 'हंटर टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में देखा गया था।

suniel shetty

बच्चों को भारतीय स्कूलों में न भेजने पर एक्टर ने कही ये बात
निखिल कामथ को दिए एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने फिल्मों में अपनी शुरुआती वर्षों के संघर्ष को याद किया जब मूवी क्रिटिक्स उनकी फिल्मों की जमकर आलोचना करते थे। सुनील शेट्टी ने कहा- इस बात का असर न केवल मुझ पर बल्कि मेरे परिवार पर भी पड़ता था। मैंने ये सुनिश्चित किया कि मैं अपने बच्चों को किसी भारतीय स्कूल में नहीं भेजूंगा बल्कि ऐसे स्कूल में भेजूं जिसका नेतृत्व एक अमेरिकी बोर्ड करता हो और जिसकी फैकल्टी अमेरिकी हो।

'बच्चों को स्पेशल ट्रीटमेंट मिले ये सही बात नहीं'
सुनील शेट्टी ने कहा- दरअसल मैं नहीं चाहता था कि कोई भी उनके साथ एक सेलिब्रिटी के रूप में विशेष तरह का व्यवहार करे। मैंने सोचा था कि उन्हें ऐसी दुनिया में जाना चाहिए जहां उन्हें इसकी परवाह न हो कि वह कौन हैं और कहीं न कहीं, मुझे लगता है कि इसने मेरे लिए काम किया। मुझे अभी भी याद है कि मेरे पिताजी ने कहा था- अमेरिकी स्कूल में बहुत सारा पैसा लगेगा।

अथिया के फैसले पर बोले सुनील शेट्टी
सुनील शेट्टी ने बताया कि उनके बच्चे अथिया शेट्टी और अहान शेट्टी भी उनकी तरह फिल्म इंडस्ट्री में शामिल हो गए हैं। उनके बारे में बात करते हुए, सुनील शेट्टी ने कहा- मैंने अपने बच्चों को कभी भी अभिनय के लिए प्रेरित नहीं किया था। ये उनका खुद का फैसाल है। असल में, हम अथिया के लिए अटलांटा गए, उसने कॉलेज देखा, सब कुछ किया, उसे पसंद भी आया, एडमिशन भी मिल गया।

'फिल्मों में आना अथिया का खुद का फैसला'
सुनील शेट्टी ने आगे कहा- वापस लौटते समय, अथिया ने मुझसे एयरपोर्ट पर कहा- आप जानते हैं पापा, मैं ऐसा करके वास्तव में खुश नहीं हूं। मैंने पूछा-तुम क्या करना चाहती हो। उसने कहा- मैं फिल्मों में काम करना चाहती हूं। मैंने कहा- बेबी, ये एक प्यारी जगह है, लेकिन क्या तुम असफलता को स्वीकार कर पाओगी क्योंकि फिल्मों में अनसक्सेसफुल होना बहुत तनावपूर्ण होता है। वह शुक्रवार मुझे हर बार मारता है और ये चिंता ही है जो मुझे मारती है, अंदर से परेशान कर देती है और कुछ नहीं।

सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी
आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने 25 दिसंबर 1991 को माना शेट्टी के साथ शादी कर ली थी। माना शेट्टी एक बहुत ही शानदार बिजनेसवुमैन हैं। वह सुनील शेट्टी से कहीं ज्यादा कमाई करती हैं। वह अपने बिजनेस से करोड़ों की कमाई करती हैं। सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के दो बच्चे, अथिया और अहान हैं जो कि बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+