'मुझे बुरा लगता है जब कोई राहुल को...', ऐसा क्या हुआ जो सुनील शेट्टी ने दामाद के लिए कही ये बात?

Suniel Shetty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी ने इस साल टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल से शादी की। एक्टर ना सिर्फ अपनी बेटी बल्कि दामाद के भी बेहद करीब हैं। आए दिन सुनील शेट्टी केएल राहुल के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं।

सुनील शेट्टी अपने दामाद से काफी प्यार करते हैं और काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इसका सबूत उन्होंने अपने जवाब में दे दिया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर से पूछा गया कि कौन सी ऐसी बात है जो उन्हें सबसे ज्यादा दर्द पहुंचाती है। इसके जवाब में एक्टर ने कहा कि जब हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 में भारत को मिली हार के कारण उनके दामाद केएल राहुल को ट्रोल किया गया तो काफी दुख पहुंचा।

Suniel Shetty

ANI को दिए एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा, मुझे अथिया और केएल राहुल से भी ज्यादा हर्ट होता है जब उन्हें कोई बुरा भला बोलता है या फिर ट्रोल करता है। लेकिन राहुल मुझसे ये बात हमेशा कहता है कि पापा आप इन सभी बातों को दिल से मत लगाओ. मेरा बल्ला बोलेगा"।

इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा था कि, 'जब केएल राहुल फील्ड पर खेलने जाते हैं तो मैं काफी घबरा जाता हूं। वह भी मेरा बच्चा है और मैं हमेशा चाहूंगा कि वह हमेशा मैच जीतकर आए। लेकिन जब आपका बच्चा अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाता तो आपको अंदर ही अंदर परेशान हो जाते हैं।'

सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे। हाल ही में परेश रावल ने खुद इसकी जानकारी दी थी। इसके अलावा एक्टर के पास पाइपलाइन में फिल्म वेलकम 3 भी है। जिसकी शूटिंग अगले साल 2024 में शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+