नितिन देसाई की मौत पर सुनील शेट्टी का बड़ा बयान, सुशांत सिंह राजपूत और स्ट्रेस को लेकर बोल दी ये बात
Suniel Shetty On Nitin Desai and Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के फेमस आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत ने सबको हैरान कर दिया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक उनकी मौत को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। आपको बता दें कि गत 2 अगस्त 2023 को कला निर्देशक नितिन देसाई ने कर्जत स्थित अपने एनडी स्टूडियो में सुसाइड कर लिया था। वहीं आर्ट डायरेक्टर की पत्नी ने पुलिस में 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसी बीच इस मामले पर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने भी अपनी बात लोगों के सामने रखी है।
नितिन देसाई की मौत पर सुनील शेट्टी का बयान
सुनील शेट्टी ने हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए नितिन देसाई के मौत पर दुख जताया और साथ ही दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ हुई घटना को भी याद किया है। सुनील शेट्टी ने फ्री प्रेस जर्नल से बात करते हुए कहा कि उन्हें नितिन देसाई के निधन की खबर सुनने के बाद काफी हैरानी हुई थी। उन्होंने दिवंगत आर्ट डायरेक्टर को बेहद टैलेंटेड, विनम्र और शानदार इंसान बताया।

सुनील शेट्टी ने कहा- मौत की वजह जानना जरूरी
सुनील शेट्टी ने नितिन देसाई की मौत पर दुख जताते हुए कहा- इस समय सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर वो कौन सी बात थी जिसकी वजह से वह इस कदर टूट गए थे। कहते हैं कि ईश्वर हमेशा अच्छे लोगों को अपने साथ रखना चाहते हैं, लेकिन क्या वो ये चाहते थे? मुझे नहीं पता। वहीं सुनील शेट्टी ने इस मौके पर दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की घटना को भी याद किया।
सुशांत सिंह राजपूत के लिए सुनील शेट्टी ने कही ये बात
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत गत 14 जून 2020 में मुंबई अपने घर में पंखे से लटकते हुए मिले थे। सुनील शेट्टी ने कहा- आज के समय में लोगों में फैला ये तनाव मौत का कारण बनता जा रहा है। फिल्म 'काई पो चे' के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत तो बहुत ही कम उम्र के थे। सुशांत की मौत के बाद उनके पैरेंट्स और परिवार वालों पर क्या कुछ नहीं बिता होगा। सुनील शेट्टी ने लोगों से विनती की कि वह अपने करीबियों से सम्पर्क में रहें। आपस में एक दूसरे की तकलीफ और समस्याओं का समाधान करते रहें।
सुनील शेट्टी ने कहा- स्ट्रेस बन रही मौत की वजह
सुनील शेट्टी ने आगे कहा- अगर हमें पता है कि कोई स्ट्रेस में हैं तो हमें उन तक जरूर पहुंचना चाहिए। हमें लगातार ऐसे व्यक्ति से बातचीत करते रहना चाहिए और उनका हालचाल लेते रहना चाहिए। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी एक बार फिर से अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ फिल्म 'हेरी फेरी 3' में नजर आने वाले हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications