'कश्मीर हमारा रहेगा', पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुनील शेट्टी का बड़ा बयान, लोगों से कहा- Kashmir जाओ

Suniel Shetty On Pahalgam Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में गुस्से का माहौल देखा जा रहा है। गत 22 अप्रैल 2025 को हुए इस भयावह घटना में 28 लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल हुए हैं।

पहलगाम अटैक पर सेलेब्स का रिएक्शन
पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अनुपम खेर जैसे फेमस कलाकारों के बाद अब बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने इस अटैक को लेकर एक कड़ा संदेश दिया है।

Suniel Shetty

सुनील शेट्टी ने लोगों को दिया कड़ा संदेश

आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने हाल ही में लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2025 समारोह के दौरान मीडिया से बात करते हुए इस समय सभी भारतीयों से एकजुट रहने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना की जमकर निंदा की है।

'कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा'

-सुनील शेट्टी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा है- हमारे लिए, मानवता की सेवा भगवान की सेवा समान है। सर्वशक्तिमान सब कुछ देखेगा और जवाब देगा। अभी, हम भारतीयों को एकजुट रहने की जरूरत है। हमें उन लोगों के जाल में नहीं फंसना चाहिए जो डर और नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

-एक्टर ने आगे कहा- इस समय हमें एकजुट रहना चाहिए। उन्हें दिखाना है कि कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमेशा हमारा ही रहेगा। इसलिए सेना, नेता और हर कोई इस प्रयास में शामिल हो।

'लोगों को कश्मीर में छुट्टियों की योजना बनानी चाहिए'

-सुनील शेट्टी ने कहा- लोगों को कश्मीर में छुट्टियों की योजना बनानी चाहिए। हमें इस घटना से डरना नहीं है। हमें ये फैसला करना है कि आज से अगली छुट्टी जो हमारी होगी, वो कश्मीर में ही होगी और कहीं नहीं होगी। उनको ये दिखाना है कि हमें डर नहीं है। हम इस घटना से डरे नहीं हैं।

-सुनील शेट्टी ने बताया कि हमले के बाद उन्होंने कश्मीर में अधिकारियों से बात की थी। उन्होंने कहा- मैंने खुद सामने से फोन कर के बोला है कि अगर कल आपको लगता है कि हमें वहां आना है, टूरिस्ट की हैसियत से या आर्टिस्ट की हैसियत से हमें वहां शूटिंग करनी है या घूमने जाना है, हम जरूर आएंगे। जो कश्मीरी बच्चे हैं, उनकी कोई गलती नहीं है।

पहलगाम अटैक को लेकर सलमान खान का बड़ा बयान

वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने भी इस घटना में निर्दोष लोगों को निशाना बनाए जाने की जमकर निंदा की है। सलमान खान ने अपने एक्स हैंडल पर इस हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। सलमान खान ने एक्स पर लिखा था- पृथ्वी पर जो स्वर्ग कश्मीर है वह अब नर्क में बदल रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मेरी संवेदना उनके परिवारों के साथ है। एक भी निर्दोष को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है।

शाहरुख खान ने कही थी ऐसी बात

वहीं सलमान खान से पहले सुपरस्टार शाहरुख खान भी इस आतंकी हमले की निंदा की थी। शाहरुख खान ने अपनी पोस्ट में लिखा था- पहलगाम में हुई हिंसा पर दुख और गुस्से को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। ऐसे समय में, हम केवल भगवान से पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर सकते हैं और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर सकते हैं। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+