Welcome 3 में सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार 14 साल बाद साथ करेंगे काम, फिल्म का रखा गया है अनोखा नाम

Welcome 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' बॉक्‍स ऑफिस पर कमाल कर रही हैं। सनी देओल की फिल्म गदर 2 की ताबड़तोड़ कमाई के साथ ही फिल्म ओएमजी 2 ने भी अपना जादू बरकरार रखा है। इस मूवी ने अक्षय कुमार को लगातार 5 फ्लॉप फिल्‍मों के बाद राहत की सांस दी है। खबर है कि अक्षय कुमार जल्द ही फ‍िरोज नाडियाडवाला के साथ फिल्म 'वेलकम 3' में काम करते नजर आएंगे।

'वेलकम टू द जंगल' फिल्म की तैयारी
आपको बता दें कि इस फिल्‍म का नाम 'वेलकम टू द जंगल' रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म साल 2024 में क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा अक्षय कुमार फिल्म 'हेरा फेरी 3' और 'आवारा पागल दीवाना 2' में भी नजर आने वाले हैं। 14 साल बाद एक बार फिर से अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी लोगों को एंटरटेन करने वाली है।

Welcome 3

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील शेट्टी की भी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में एंट्री हो गई है। इसके अलावा सुनील शेट्टी अपने दोस्त अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'हेरा फेरी 3' में भी नजर आएंगे। इस जोड़ी को आख‍िरी बार फिल्‍म 'दे दना दन' में देखा गया था।

संजय दत्त और अरशद वारसी भी आएंगे नजर
'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ संजय दत्त और अरशद वारसी भी नजर आएंगे। संजय दत्त और अरशद वारसी इस फिल्‍म एक कुख्यात गैंगस्टर जोड़ी के रूप में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्‍म में जैकलीन फर्नांडिस और दिशा पटानी भी होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील शेट्टी 'वेलकम 3' में एक नया किरदार निभाने वाले हैं। फिल्‍म के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम पहले ही शुरू हो चुका है। टीम ने पहले ही कुछ शूटिंग लोकेशंस फाइनल कर लिए हैं। जल्द ही फिल्म को फ्लोर पर लाने की तैयारी है। फिलहाल एक्शन सीन्‍स और किरदारों के लुक पर काम चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+