क्या कपिल शर्मा की ऑनस्क्रीन बीवी सुमोना छोड़ रहीं शो? अब एक्ट्रेस ने इस पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: पिछले कुछ दिनों से 'द कपिल शर्मा शो' विवादों में है। कपिल शर्मा पर 'द कश्मीर फाइल्स' को प्रमोट ना करने और महिलाओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। इस बीच शो के फैन्स के लिए एक और बुरी खबर सामने आई, जिसमें कहा गया कि टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती शो छोड़कर जा रही हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।

नए शो को लेकर बिजी

नए शो को लेकर बिजी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुमोना कपिल शर्मा का शो नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि मैं इस बात की पुष्टि करती हूं कि मैं शो को नहीं छोड़ रही हूं और ना ही ऐसा करने का आगे इरादा है। हालांकि एक्ट्रेस ने ये माना कि ट्रैवल बेस्ड शो को लेकर बिजी हैं। इसकी शूटिंग में एक महीने का वक्त लगेगा। वहीं एक्ट्रेस के इस बयान के बाद उनके फैन्स ने राहत की सांस ली है।

नए शो को लेकर उत्साहित

नए शो को लेकर उत्साहित

वहीं सुमोना के नए शो की बात करें, तो वो जी एंटरटेनमेंट के लाइफस्टाइल चैनल जी जेस्ट के लिए शोनार बंगाल नामक शो को होस्ट कर रही हैं। मेकर्स के मुताबिक इसमें 10 एपिसोड की सीरीज होगी। सुमोना इसको लेकर काफी दिनों से उत्साहित थीं। सुमोना का मानना है कि ये नए अंदाज का शो है। इस अंदाज में आपने कभी बंगाल को एक्सपलोर नहीं किया होगा।

कश्मीर फाइल्स से क्यों हुआ विवाद?

कश्मीर फाइल्स से क्यों हुआ विवाद?

दरअसल विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को रिलीज हुई थी। जिसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि इसके स्टार्स फिल्म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो में जाएंगे, लेकिन विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर कह दिया कि कपिल ने इस फिल्म के प्रमोशन से इनकार कर दिया। जिसके बाद से कपिल के शो को बॉयकॉट करने की मुहिम चलाई जा रही थी। हालांकि बाद में अनुपम खेर ने इस पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि कपिल का शो कॉमेडी का है, जबकि ये फिल्म इमोनशल, ऐसे में उन्होंने खुद उसमें जाना सही नहीं समझा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+