'जादू तेरी नज़र' में सुम्बुल तौकीर का दमदार कमबैक, दूसरे एपिसोड में दिखा कहानी का ट्विस्ट

जादू तेरी नज़र की कहानी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। यह शो सस्पेंस, मिस्ट्री और काली शक्तियों वाले अलौकिक ताकतों का ऐसा मेल पेश करता है। इससे दर्शक काफी रोमांचित हो रहे हैं। इस मच अवेटेड शो ने अपने पहले एपिसोड से ही मिस्ट्री से बाहर माहौल तैयार कर दिया है। जहां शाम 7:59 के वक्त के आसपास का खतरनाक रहस्य सामने आता है। इस एपिसोड ने दर्शकों को एक ऐसे अंधेरे, सस्पेंस और मस्टरी से भरी दुनिया में डुबो दिया है, जो हर पल को रोमांचक बना दिया है।

शो के पहले ही एपिसोड में दर्शकों को श्रेनु पारिख के खतरनाक दायन वाले किरदार से मिलवाया गया, जिसकी बुरी ताकतें और अपने नवजात बेटे का इस्तेमाल अंधेरे इरादों के लिए करने की साजिश ने पूरे शो का रहस्यमय और तनावपूर्ण माहौल तैयार कर दिया। कहानी को और दिलचस्प बनाते हुए, पहले एपिसोड में एक लड़की के जन्म की झलक भी दिखाई गई, जिसने आने वाले समय में एक बड़े टकराव का इशारा कर दिया। ये शुरुआत ही दर्शकों को कहानी में डूबने पर मजबूर कर देती है।

Sumbul Taukir khan comeback

दूसरे एपिसोड में रोमांच और बढ़ गया जब सुम्बुल तौकीर की बहुप्रतीक्षित एंट्री हुई। उनकी भूमिका एक ऐसी लड़की को जन्म देने की है, जो दायन और उसके बेटे का अंत करने के लिए बनी है। सुम्बुल का किरदार ताकत और रहस्य से भरा है, जिसने दर्शकों को कहानी में और गहराई तक खींच लिया है। उनकी एंट्री ने शो में एक नया मोड़ ला दिया, जिससे अब हर कोई बेसब्री से ये जानने को उत्सुक है कि उनका किरदार इस अलौकिक कहानी में क्या ट्विस्ट लेकर आने वाला है।

सुम्बुल ने पहले भी स्टार प्लस के शो इमली में नजर आ चुकी हैं। उनके इस शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब एक फिर जादू तेरी नज़र में उनकी एंट्री ने पहले ही लोगों के बीच हलचल मचा दी है। उनके किरदार को लेकर फैंस के बीच खूब उत्सुकता है, क्योंकि ये कहानी अंधेरे रहस्यों और अलौकिक ताकतों से भरी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस रहस्यमय दुनिया में उनका रोल कैसे आगे बढ़ता है और क्या-क्या नए ट्विस्ट लाता है।

जैसे-जैसे जादू तेरी नज़र के एपिसोड्स बढ़ते जा रहे हैं, शो का रोमांच और सस्पेंस और भी गहरा होता जा रहा है। शो के अलौकिक पहलू और सस्पेंस दर्शकों को लगातार अपनी ओर आकर्षित करते हैं, और हर नया ट्विस्ट उन्हें और भी जोड़े रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+