सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- घर खरीदने के लिए मांगे थे पैसे और फिर किया ये सब

Sukesh Chandrashekhar and Nora Fatehi: महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वह एक आलीशान घर खरीदना चाहती थी। इसके लिए उसने पैसे मांगे थे।

nora fatehi

Sukesh Chandrashekhar and Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम बार-बार सामने आ रहा है। पहले नोरा फतेही ने अपने बयान में कहा था कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें लग्जरी लाइफ देने का वादा किया था लेकिन वह इसके बदले में उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाना चाहते थे। इसके बाद सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकील के माध्यम से एक चिट्ठी लिखी और कहा कि वह जैकलीन फर्नांडीज से प्यार करते थे लेकिन नोरा को इस बात से जलन होती थी। सुकेश के अनुसार नोरा ने मुकेश से एक आलीशान घर और कई दूसरों महंगी चीजों की मांग की थी। नोरा फतेही को लेकर अब सुकेश चंद्रशेखर ने फिर से कहा है कि नोरा ने ही उनसे घर खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। सुकेश ने नोरा फतेही को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।

नोरा ने घर खरीदने के पैसे मांगे थे

नोरा ने घर खरीदने के पैसे मांगे थे

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने कहा है- नोरा फतेही ने मुझसे एक आलीशान घर खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। मैंने नोरा को मोराक्को में घर खरीदने के लिए पैसे भी दिए थे। नोरा चाहती थी कि मैं जैकलीन फर्नांडीज को छोड़ दूं। सुकेश के अनुसार नोरा उसे परेशान करती रहती थी।

सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा कई हीरोइनों का नाम

सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा कई हीरोइनों का नाम

आपको बता दें कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ अब तक कई एक्ट्रेसेस का नाम जुड़ चुका है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही से तो ईडी कई बार पूछताछ भी कर चुकी है। हाल में ही नोरा फतेही ने सुकेश पर आरोप लगाया था कि उसने उन्हें गर्लफ्रेंड बनने का ऑफर दिया था। इसके बदले वह नोरा को लग्जरी लाइफस्टाइल और बड़ा सा बंगला देना चाहता था।

नोरा ने मोरोक्को में खरीदा था घर

नोरा ने मोरोक्को में खरीदा था घर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने कहा है- नोरा फतेही कह रही हैं कि मैंने घर देने का वादा किया था लेकिन सच तो ये है कि मैं उन्हें भारी भरकम रकम घर खरीदने के लिए दे चुका हूं। उन्होंने अपने परिवार के लिए मोराक्को के कासाब्लांका में घर खरीदने के लिए मुझसे पैसे लिए थे। अब वह खुद को बचाने के लिए ये सब कहानी मनगढ़ंत बना रही हैं।

नोरा को चाहिए थी महंगी गाड़ी

सुकेश चंद्रशेखर ने आगे कहा- नोरा फतेही अब दावा कर रही हैं कि उन्हें गाड़ी नहीं चाहिए थी। ये सबसे बड़ा झूठ है। जब वह मेरी जिंदगी में आईं तो उनकी गाड़ी भी बदल गई थी। उन्हें मर्सिडीज की सीएलए सस्ती गाड़ी लगती थी तो उन्होंने मुझसे महंगी गाड़ी मांगी थी और मैंने उन्हें महंगी गाड़ी गिफ्ट की थी। मैंने इस बात के सबूत ईडी को दे दिए हैं।

मैंने नोरा को नई गाड़ी गिफ्टी की थी

मैंने नोरा को नई गाड़ी गिफ्टी की थी

सुकेश ने आगे कहा- मेरे पास नोरा के साथ पर्सनल बात करने वाले चैट्स के स्क्रीनशॉट्स थे। मैं तो चाहता था कि मैं उन्हें रेंज रोवर गाड़ी दूं लेकिन उस समय स्टॉक में वो गाड़ी नहीं थी और उन्हें तुरंत गाड़ी चाहिए थी। इसलिए मैंने बीएमडब्यू की एस सीरीज की गाड़ी उन्हें गिफ्ट कर दी थी। उन्होंने उस गाड़ी का इस्तेमाल काफी लंबे समय तक किया था।

बेस्ट फ्रेंड के पति के नाम पर ली गई थी गाड़ी

सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही को गाड़ी देने वाली बात पर कहा- नोरा इंडिया की नहीं है। ऐसे में उन्होंने उस गाड़ी को अपनी बेस्ट फ्रेंड के पति बॉबी के नाम पर रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा था। सुकेश ने दावा किया कि नोरा फतेही तो जैकलीन फर्नांडिस से जलती थीं। मैं जैकलीन के साथ सीरियस रिलेशनशिप में था लेकिन नोरा चाहती थी कि मैं जैकलीन को छोड़ दूं।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब इस दिन होगी सुनवाई

मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब इस दिन होगी सुनवाई

गत 23 जनवरी को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बहस स्थगित कर दी। कोर्ट ने जैकलीन द्वारा अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट की याचिका को भी स्वीकार कर लिया है। कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई अब आगामी 15 फरवरी 2023 को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+