महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा फतेही पर लगाया ये गंभीर आरोप, कहा- जैकलीन से जलती थी वे और मेरा ब्रेनवॉश करती थी

Sukesh Chandrasekhar and Nora Fatehi: महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी चिट्ठी में नोरा फतेही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुकेश ने बताया कि नोरा चाहती थी कि वह जौकलीन को छोड़ दें और उसके साथ डेटिंग करें।

nora fatehi

Sukesh Chandrasekhar and Nora Fatehi: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड की फेमस डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही और महाठग सुकेश चंद्रशेकर का मामला फिर से गर्माया हुआ है। हाल ही में नोरा फतेही ने अपना बयान देते हुए कहा था कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने नोरा से कहा था कि वह उसे एक लग्जरी लाइफ देगा अगर वह उसकी गर्लफ्रेंड बन जाती है तो। अब महाठग सुकेश ने ही नोरा फतेही पर कई तरह के आरोप लगाए हैं और कई नई बातों का खुलासा किया है। सुकेश ने फिर से अपने वकीलों के माध्यम से एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में सुकेश ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस सहित अन्य लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। आपको बता दें कि इन स्टार्स ने सेक्शन 164 सीआरपीसी के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज किए थे और अब आर्थिक अपराध शाखा द्वारा ये दायर चार्जशीट का हिस्सा हैं।

सुकेश ने कहा- नोरा मेरा ब्रेनवॉश करती थी

सुकेश ने कहा- नोरा मेरा ब्रेनवॉश करती थी

आपको बता दें कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी चिट्ठी में नोरा फतेही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने लिखा है- नोरा हमेशा जैकलीन से जलती थी और जैकलीन के खिलाफ मेरा ब्रेनवॉश कर रही थी, नोरा चहती थी कि मैं जैकलीन को छोड़ दूं और उसे डेट करना शुरू कर दूं। उन्होंने आगे लिखा है- नोरा मुझे दिन में कम से कम 10 बार कॉल करने की कोशिश करती थी और अगर मैं उसके कॉल का जवाब नहीं देता तो वो लगातार फोन करती रहती थी।

नोरा को दिलाई महंगी कार

नोरा को दिलाई महंगी कार

सुकेश चंद्रशेखर ने चिट्ठी में आगे लिखा है- नोरा ने दावा किया है कि उसे कार नहीं चाहिए थी या उसने इसे अपने लिए नहीं लिया है, ये एक बहुत ही बड़ा झूठ है। दरअसल मोरा मेरे पीछे पड़ी थी कि उसे अपनी कार को बदलना है, क्योंकि सीएलए बहुत चीप लगती थी। इसलिए मैंने और उसने नई कार सिलेक्ट की। सुकेश ने आगे कहा- मेरे चैट्स और स्क्रीनशॉट्स ईडी के पास हैं, तो इसमें कोई झूठ नहीं है। असल में मैं उसे रेंज रोवर देना चाहता था, लेकिन वो कार स्टॉक में नहीं थी और उसे तुरंत महंगी कार चाहिए थी, इसलिए मैंने उसे BMW एस सीरीज दी, जिसे वो लंबे समय तक यूज करती रही। वह भारतीय नहीं थी इसलिए उसने मुझसे अपनी बेस्ट फ्रेंड के पति बॉबी के नाम से गाड़ी को रजिस्टर करने के लिए कहा।

'लगातार फोन करके परेशान करती थी नोरा'

'लगातार फोन करके परेशान करती थी नोरा'

सुकेश ने आगे लिखा- मेरे और नोरा के बीच कभी प्रोफेशनल लेन-देन नहीं हुआ, जैसा कि वो दावा कर रही है, सिवाय एक बारे में कि उसने मेरी फाउंडेशन की तरफ से आयोजित एक प्रोग्राम में हिस्सा लिया था, जिसके लिए उसकी एजेंसी को ऑफिशियल पेमेंट भी दी गई थी। सुकेश ने अपने लेटर में नोरा पर ये भी आरोप लगाया है कि जब उन्होंने नोरा को इग्नोर करना शुरू किया तो वो उन्हें लगातार फोन करके परेशान करती थीं।

'मैं और जैकलीन सीरियस रिलेशनशिप में थे'

'मैं और जैकलीन सीरियस रिलेशनशिप में थे'

वहीं सुकेश ने अपने प्यार जैकलीन फर्नांडीज के बारे में लिखा है- मैं और जैकलीन सीरियस रिलेशनशिप में थे। मैंने नोरा को इग्नोर करना शुरू कर दिया था लेकिन वो मुझे फोन करके परेशान करती रहती थी और एक म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी सेटअप करने के लिए बॉबी की मदद करने के लिए कह रही थी, जो कि मैंने उसके लिए किया था।

'नोरा को दिलाया 2 करोड़ रुपए का बैग'

'नोरा को दिलाया 2 करोड़ रुपए का बैग'

सुकेश ने उस चिट्ठी में लिखा है- नोरा मुझे हर्मेस बैग और ज्वैलरीज की फोटोज भेजती रहती थी, जो उसे चाहिए होते थे। मैंने उसे दिए भी और वो आज भी उनका इस्तेमाल कर रही है। मैंने उसे एक बैग का बिल देने के लिए कहा था, जो उसके पास है, लेकिन वो बिल नहीं दे पाई थी क्योंकि उसने वो सामान खरीदा ही नहीं था। आपको बता दें कि हर्मेस के एक बैग की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।

'मैं जैकलीन का विरोध नहीं करूंगा'

'मैं जैकलीन का विरोध नहीं करूंगा'

जैकलीन फर्नांडिस को लेकर सुकेश ने चिट्ठी में लिखा है- जैकलीन ने मेरे बारे में जो कुछ भी कहा है, उस पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता, क्योंकि जैकलीन वो शख्स है, जिसे मैं प्यार और सम्मान करता हूं। वो हमेशा मेरी जिंदगी का हिस्सा रहेगी, उसके पास मेरा दिल है, जो कुछ भी उसे सही लगता है और जिससे वो खुश रह सकती है, वो सब कर सकती है। मैं उसका कभी विरोध नहीं करूंगा, क्योंकि मैं जानता हूं कि इस पूरे प्रकरण ने उस पर कितना बुरा असर डाला है।

'मैं जैकलीन से बहुत प्यार करता हूं'

'मैं जैकलीन से बहुत प्यार करता हूं'

सुकेश ने आगे लिखा है- मैंने पहले भी कहा है कि ये सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि वो इस पूरे मामले से बाहर रहे, क्योंकि उसके पास करने के लिए कुछ भी नहीं है। जैकलीन के अलावा कोई भी मूर्ख बनने की इस चाल को आजमाता है तो मैं कानून के मुताबिक लड़ूंगा। जैकलीन के पास जो कुछ भी है, मैं उसका विरोध नहीं कर रहा हूं, ये इसलिए नहीं कि ये सच है, बल्कि सिर्फ इसलिए कि मैं उससे बहुत प्यार करता हूं। जिससे आप प्यार करते हैं, उसके लिए हमेशा गोली खा सकते हैं। इसलिए मैं उसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता हूं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+