The Archies: खराब एक्टिंग को लेकर बुरी तरह ट्रोल हुईं सुहाना खान, फैंस बोले- 'इससे अच्छी अनन्या की है'

Suhana Khan Troll: जोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी फिल्म द आर्चीज 7 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म से बॉलीवुड के स्टारकिड्स अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर और सुहाना खान ने बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म को फैंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं कुछ लोगों को तीनों स्टारकिड्स की एक्टिंग कुछ खास पसंद नहीं आई जिसकी वजह से सोशल मीडिया इन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

लोग फिल्म द आर्चीज को बुरा बता रहे हैं। द आर्चीज से सुहाना खान के कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नेटिजेन्स सुहाना की एक्टिंग को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। किसी ने सुहाना खान की एक्टिंग की तुलना सलमान खान से की। तो किसी ने कहा कि इससे अच्छी एक्टिंग तो अनन्या पांडे करती है। क्योंकि फिल्म द आर्चीज फैंस की उम्मीदों पर खड़ी उतरी इसलिए वह सोशल मीडिया पर खूब खरी खोटी सुना रहे हैं।

Suhana Khan

सोशल मीडिया पर फैंस ज्यादातर तीनों स्टारकिड्स को ट्रोल कर रहे हैं। लेकिन फिल्म द आर्चीज से सुहाना खान ने ना सिर्फ एक्टिंग में बल्कि सिंगिंग में भी डेब्यू किया। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी किंग खान की लाडली अपने डेब्यू में कमाल करेंगी। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ लोग उल्टा लोगों ने उनकी एक्टिंग पर मजाक बनाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर सुहाना की एक्टिंग को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई।

एक यूजर ने फिल्म देखने के बाद लोगों को इसे ना देखने की सलाह दी और कहा, 'मैंने दि आर्चीज देखने की हिम्मत दिखाई, लेकिन यह सीन देखने के बाद बर्दाश्त नहीं कर पाया'। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा, 'इससे अच्छा तो अनन्या पांडे एक्टिंग कर लेती है।' इसके अलावा कुछ नेटिजेन्स ने इन्हें विदेश जाकर पढ़ाई करने की सलाह दे डाली और कहा, 'इनके बस की नहीं है एक्टिंग करना।'

वहीं कुछ फैंस का मानना है कि करीना कपूर, करिश्मा कपूर जैसे कई सितारे हैं जो कि स्टारकिड्स हैं लेकिन इसके बावजूद इन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग के बल पर इंडस्ट्री में नाम बनाया। खैर सोशल मीडिया पर द आर्चीज को मिल रहे मिले-जुले रिस्पॉन्स को लेकर अलग ही बहस छिड़ी हुई है।

Photos Snowfall in Uttarakhand उत्तराखंड में बर्फबारी, सीजन का पहला हिमपात, तस्वीरों में करिए जन्नत की सैर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+