शाहरुख के छोटे नवाब अबराम को मिली दीदी सुहाना की कंपनी, 'मन्नत' के अंदर की तस्वीर आई सामने
मुंबई, 07 मार्च: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान मुंबई वापस आ गई हैं। हाल ही में सुहाना अमेरिका की न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से फिल्म मेकिंग की पढ़ाई पूरी करके मुंबई लौटी हैं। वहीं अब वो अपने घर 'मन्नत' में आराम फरमा रही हैं। ऐसे में घर के अंदर उनका छोटा भाई अबराम उनको अपनी कंपनी दे रहा है, जिसकी तस्वीर सुहाना ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।

सुहाना खान ने की अपनी दोस्तों के साथ पार्टी
हाल ही में सुहाना खान, अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने मुंबई के एक आलीशान रेस्टोरेंट में डिनर किया था। सुहाना खान ने लाइनिंग वाली ब्लैक पैंट के साथ एक व्हाइट टॉप पहना था, जबकि अनन्या पांडे और शनाया कपूर ने मिनी बकाइन और सफेद ड्रेस कैरी की थी। तीनों लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसको देखने के बाद उनके फैंस ने जमकर तारीफ की।
Recommended Video

अबराम की तस्वीर की शेयर
वहीं अब शाहरुख खान की इकलौती बेटी सुहाना खान ने सोमवार की शाम अपने छोटे भाई अबराम के साथ घर पर स्पेंड किया। सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अबराम की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो अपने गैजेट पर वीडियो गेम खेल रहा था, जो बिस्तर के ऊपर ना बैठकर घुटने टेक हुए नजर आ रहा था। वहीं बालकनी से बाहर का नजारा काफी सुंदर लग रही है। बता दें कि मुंबई के बांद्रा में शाहरुख खान के बंगले मन्नत से समुद्र साफ दिखाई देता है। और आप तस्वीर में भी इसकी झलक देख सकते हैं।

मलाइका अरोड़ा ने फोटो की पोस्ट
इधर, सुहाना और उनकी बेस्ट फ्रेंड्स की बात करें तो तीनों को फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के वेडिंग रिसेप्शन में भी देखा गया था। मलाइका अरोड़ा ने पार्टी में तीनों की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, "बेबी डॉल ऑल ग्रो अप"।

जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू
रिपोर्टों के अनुसार सुहाना खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। सुहाना जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्ची' से अपनी एक्टिंग की शुरुआत करेंगी। खबरों के मुताबिक यह ओटीटी पर रिलीज होगी, जिसको लेकर सुहाना काफी सुर्खियों में हैं।












Click it and Unblock the Notifications