सुहाना खान को सता रही दोस्तों की याद, गर्लगैंग के साथ तस्वीरें शेयर कर कही ये बात
मुंबई, 8 फरवरी: स्टार फिल्म एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान न्यूयॉर्क से पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अब फिल्मों में डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। जल्दी ही उनका फिल्मी करियर शुरू हो सकता है। वहीं सुहाना को अपने स्कूल कॉलेज के दिन याद आ रहे हैं। सुहाना ने सोशल मीडिया पर इसका जिक्र किया है। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए कॉलेज के दिनों को याद किया है।

गर्लगैंग के साथ शेयर की फोटो
सुहाना खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वो अपने गर्ल्स गैंग के साथ नजर आ रही हैं। सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी जो तीन तस्वीरें शेयर की है वो उनकी थ्रोबैक फोटो हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए सुहाना ने कैप्शन में लिखा- मेरे कॉलेज के दिनों की थ्रोबैक तस्वीरें। इसके बाद उन्होंने रोने वाला इमोजी भी बनाया है। सुहाना ने तीन फोटो शेयर किए हैं। इनमें वो अपनी दो दोस्तों के साथ हैं।
Recommended Video

फैन को पसंद आ रहीं तस्वीरें
सुहाना की इन तस्वीरों को एक लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों यूजर्स इन पर कमेंट कर चुके हैं। इन तस्वीरों पर सुहाना की फ्रेंड, संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर, महीप कपूर, भावना पांडे और कई सेलेब्रिटी ने कमेंट किया है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब सुहाना खान की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर पसंद की गई हों। सुहाना की तस्वीरें अक्सर ही वायरल होती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर सुहाना खान की फॉलोविंग भी तगड़ी है। उनके इंस्टा पर करीब 4.3 मिलियन फॉलोवर हैं।

जल्दी ही करने जा रहीं फिल्मों में डेब्यू
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने की चर्चा है। मीडिया रिपोर्टस में बताया गया है कि सुहाना को जोया अख्तर लॉन्च करने जा रही हैं, वो उनकी फिल्म आर्ची में नजर आएंगी। इस फिल्म में सुहाना के साथ अमिताभ बच्चन की नाती अगस्तया नंदा और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी नजर आ सकती हैं। सुहाना को हाल ही में जोया अख्तर के दफ्तर के बाहर देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications