'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन को हुआ Dehydration, स्ट्रेस से हुआ बुरा हाल, अस्पताल में भर्ती
Sudipto Sen Health Update: 'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की तबीयत अचानक ही काफी खराब हो गई है। डिहाइड्रेशन और स्ट्रेस के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sudipto Sen Health Update: फिल्म 'द केरल स्टोरी' इस समय सुर्खियों में छाई हुई है। रिलीज से पहले ही ये फिल्म विवादों में घिर गई थी। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में तो इस फिल्म के रिलीज पर ही बैन लगा दिया गया था। लेकिन इन सबके बावजूद ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। इस फिल्म ने अब तक 200 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। फिलहाल इस फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन अस्पताल में भर्ती हैं। खबर है कि उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुदीप्तो सेन अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार सुदीप्तो सेन अपनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' के विवादों के चलते पिछले काफी समय से परेशान चल रहे थे। बिजी शेड्यूल और आराम न मिल पाने के के कारण सुदीप्तो सेन की हालत अचानक ही बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुदीप्तो सेन को बहुत ही बुरी तरह से डिहाइड्रेशन हो गया है। इसके अलावा प्रमोशन के दौरान गर्मी लगने के कारण भी उनकी हालत खराब हो गई है।
तनाव से दूर रहने की मिली सलाह
फिल्म 'द केरल स्टोरी' के प्रमोशन में बहुत ज्यादा बिजी रहने और मूवी के विवादों के चलते तनाव में रहने के कारण डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की तबीयत काफी खराब हो गई थी। लंबे समय तक बिना खाए-पिए रहने और संक्रमण के चलते फिलहाल सुदीप्तो सेन अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। साथ ही उन्हें खूब पानी पीने और अपनी डाइट का ख्याल रखने के बारे में भी कहा गया है। साथ ही उन्हें तनाव और किसी भी प्रकार की चिंता से दूर रहने के लिए कहा गया है।
प्रमोशन में बिजी थे सुदीप्तो सेन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुदीप्तो सेन अपनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' का लगातार प्रमोशन कर रहे थे। इसके अलावा फिल्म से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए लगातार एक जगह से दूसरी जगह ट्रैवल भी करना पड़ रहा था जिसके चलते उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ा है। कहा जा रहा है कि 'द केरल स्टोरी' को लेकर रिलीज के वक्त से ही जो विवाद हो रहा है, उसकी वजह से सुदीप्तो सेन काफी तनाव में भी चल रहे थे। उस विवाद का असर भी सुदीप्तो सेन की सेहत पर पड़ा है। सुदीप्तो सेन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से फिल्म को लेकर होने वाले सभी कार्यक्रम फिलहार रोक दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications