'वरनाज शाह' ने 'अनुपमा' से हुई लड़ाई की वजह से छोड़ा शो? अब एक्टर ने खोला राज, कहा-'मुझे निकालने के लिए...'

Sudhanshu Pandey: टीवी सीरियल 'अनुपमा' के लीड एक्टर वनराज शाह उर्फ सुधांशु पांडे ने अचानक शो को अलविदा कह दिया। उनके इस फैसले से फैंस को तगड़ा झटका लगा है। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों उन्होंने ऐसा फैसला लिया। अब सुधांशु पांडे ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

टीवी सीरियल अनुपमा मौजूदा समय में नंबर वन शो है। लेकिन सुधांशु पांडे के रातोंरात शो छोड़ने से फैंस काफी नाराज है। वहीं खबरें ये भी थी कि सुधांशु ने अनुपमा यानी रुपाली गांगुली की वजह से शो छोड़ा है। इसे लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। ऐसे में एक्टर ने शो छोड़ने की असली वजह का खुलासा किया है।

Sudhanshu Pandey

सुधांशु पांडे ने रुपाली गांगुली की वजह से अनुपमा शो छोड़ने की अफवाहों का खंडन किया। एक्टर ने कहा कि, "किसी के बाहर निकलने के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। यह मेरी इच्छा है कि मैं कुछ करना चाहता हूं या नहीं। अगर मैंने तय किया कि मैं थोड़ा आगे बढ़ना चाहता हूं तो यह मेरा फैसला होगा और कोई भी इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। इतनी ताकत किसी में है भी नहीं कि कोई मुझे शो से बाहर निकालवा पाए।"

इसके अलावा सुधांशु पांडे ने रुपाली गांगुली को अपना काफी अच्छा दोस्त बताया। जब एक्टर से पूछा गया कि क्या वह बिग-बॉस में हिस्सा लेंगे? तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि, "बिल्कुल गलत खबर है मेरे भाई... ऐसा कुछ भी नहीं है. कभी होस्ट करने के लिए बुलाएंगे तो मैं जरूर जाऊंगा क्योंकि मैं होस्ट अच्छा कर लेता हूं।"

बता दें कि, 28 अगस्त को सुधांशु ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम लाइव सेशन किया। इस दौरान उन्होंने अचानक शो छोड़ने का ऐलान किया जिसकी वजह से फैंस को बड़ा झटका लगा। फैंस उनके इस फैसले पर खूब नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं कुछ का मानना है कि उनके शो छोड़ने से अनुपमा की टीआरपी पर काफी असर होगा। अब देखना होगा कि उनकी जगह किसे वनराज शाह का रोल ऑफर होगा।

ये भी पढ़ें: Anupama Spoiler Alert: जल्द ही आध्या का होगा अनुज से सामना, मगर इस वजह से नहीं होगा मिलन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+