Subhash Ghai Health: अब कैसी है सुभाष घई की हालत? इस वजह से जल्दी में कराया एडमिट
Subhash Ghai Health Update: मशहूर फिल्मकार सुभाष घई, जो अपनी सुपरहिट हिंदी फिल्में जैसे 'राम लक्ष्मण', 'ताल' और 'सौदागर' के लिए मशहूर हैं, उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 79 वर्षीय घई बुधवार को कमजोरी, सांस लेने में कठिनाई और चक्कर आने जैसे लक्षण महसूस करने के बाद अस्पताल पहुंचे थे।
सुभाष घई को तबीयत खराब होने के कारण बांद्रा के लीलावती अस्पताल शनिवार की शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सूत्रों ने बताया कि सुभाष घई की हालत में अब पहले से काफी सुधार है और जल्द ही उन्हें ICU से सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है।

फिल्मकार के प्रवक्ता ने रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया कि "वह पूरी तरह से ठीक हैं और उन्हें केवल एक सामान्य चेक-अप के लिए भर्ती कराया गया था। आप सभी के प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद।" हालांकि सुभाष घई अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगे इस चीज को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई।
बता दें कि, सुभाष घई ने बॉलीवुड में फिल्ममेकर से पहले बतौर अभिनेता अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने 'तकदीर' और 'आराधना' जैसी फिल्मों में छोटे रोल निभाकर लोकप्रियता हासिल की। लेकिन बतौर एक्टर उनके हाथ कुछ खास सक्सेस नहीं लगी जिसके बाद सुभाष घई ने निर्देशक की ओऱ कदम रखा और उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं।
सुभाष घई ने 'कालीचरण', 'विश्वनाथ', 'कर्ज', 'हीरो', 'विधाता', 'मेरी जंग', 'कर्मा', 'राम लखन', 'सौदागर', 'खलनायक', 'परदेस' और 'ताल' जैसी आइकॉनिक फिल्में बनाकर लोकप्रियता हासिल की। 2006 में उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग 57 साल हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications