याद हैं 'स्टाइल' एक्टर Sahil Khan? फिल्में छोड़कर बन गए करोड़पति, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
Sahil Khan Net Worth: फिल्म 'स्टाइल' और 'एक्सक्यूज मी' से मशहूर एक्टर साहिल खान ने खूब नाम कमाया। लेकिन इसके बाद उन्होंने इस फिल्म से उन्हें कुछ खास फायदा नहीं हुआ। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। जिसके बाद एक्टर ने बॉलीवुड से दूरी बना ली और वह आज करोड़ों रुपये कमा रहे हैं।
क्या कर रहे हैं साहिल खान?
भले ही एक्टिंग की दुनिया में साहिल खान का चेहरा धुंधला पड़ गया हो लेकिन फिटनेस के मामले में वह बाकि एक्टर्स को कड़ी टक्कर देते हैं। एक्टर हमेशा से फिटनेस फ्रीक थे और उन्होंने एक्टिंग के दौरान ही अपना जिम खोला था जिससे उन्हें काफी फायदा मिला। इससे उन्हें फेम हासिल हुआ इतना ही नहीं जो लोग उन्हें फॉलो करते हैं वह उन्हें अक्सर फिटनेस की टिप्स देते हैं।

फिल्में छोड़कर जी रहे हैं लग्जरी लाइफ
इन सबके अलावा साहिल खान करोड़ों के मालिक हैं और वह लग्जरी लाइफ जीते हैं। साहिल खान का एक यूट्यूब चैनल भी है। जिससे वो हर महीने तगड़ी कमाई करते हैं। यूट्यूब पर एक्टर के 28 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। ऐसे में एक वीडियो पोस्ट करने से उनकी तगड़ी कमाई हो जाती हैं।
फिटनेस से खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस
आप जानकर दंग रह जाएंगे कि साहिल खान फिटनेस बिजनेस 100 करोड़ का है। इसके अलावा साल 2016 में एक्टर ने अपनी एक और कंपनी खोली थी। जिससे कुछ ही समय में एक्टर ने करोड़ों की कमाई कर ली। इसके अलावा साहिल खान अपनी सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ के अपडेट्स साझा करते रहते हैं।
निजी जिंदगी में रही उथल-पुथल
वहीं साहिल खान की निजी जिंदगी की बात करें तो, 2003 में उन्होंने डांसर और अभिनेत्री नेगर खान से शादी की। लेकिन 2005 में दोनों का तलाक हो गया था। साल 2011 में उनका कथित तौर पर आयशा श्रॉफ के साथ अफेयर था। जिसके साथ वह बिजनेस पार्टनर थे। इसके अलावा साल 2014 में, वह अभिनेत्री सना खान के बॉयफ्रेंड इस्माइल खान के साथ एक जिम में विवाद में फंसे थे। साहिल और सना के अफेयर की भी अफवाहें उड़ी थीं लेकिन एक्टर ने इसका खंडन किया था।
जल्द बड़े पर्दे पर करेंगे वापसी
लेकिन अब लंबे समय बाद साहिल खान अपने फेवरेट को-स्टार शरमन जोशी के साथ 20 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। दोनों ही इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि अभी तक फिल्म के नाम को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग करने के लिए दोनों दुबई जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications