20 फीट की ऊंचाई से गिरकर स्टंटमैन की हुई दर्दनाक मौत, विजय सेतुपति की फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ हादसा

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म के सेट से दुखद खबर सामने आ रही है। शूटिंग के दौरा स्टंटमैन सुरेश की 20 फीट ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई है।

Vijay Sethupathi

Stuntman Dies: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। सुपरस्टार विजय सेतुपति की फिल्म विदुथलाई के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें फिल्म के लिए स्टंट करेत समय सुरेश नाम के एक स्टंटमैन की मौत हो गई है। स्टंटमैन सुरेश ने फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशकों से भी ज्यादा समय तक काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रस्सी फंसने के बाद वे 20 फीट की ऊंचाई से जा गिरे, जिसके बाद ये दर्दनाक घटना घटी। स्टंटमैन सुरेश की मौत से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। उनकी उम्र 54 साल थी।

बताते चलें कि जिस समय से घटना घटी, तब स्टंटमैन एस सुरेश ऊंचाई से कूदने वाला एक सीन कर रहे थे। सुरेश को ऊंचाई पर क्रेन से बांधा गया लेकिन फिर जैसे ही सीन शुरू हुआ, रस्सी टूट गई। इसके बाद ही स्टंटमैन सुरेश करीब 20 फीट की ऊंचाई से सीधे नीचे जा गिरे।

इसके बाद सुरेश को चेन्नई के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां कुछ ही देर के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुकेश की पत्नी और दो बच्चे हैं। घटना के बाद सभी लोग सदमे में हैं।

इस घटना के बाद सबका कहना है कि स्टंट के लिए सेफ्टी का खास ख्याल रखा जाता है लेकिन इस तरह के हादसे लापरवाही का ही नतीजा होते हैं। सुरेश की मौत के बाद सुपरस्टार विजय सेतुपति ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सुरेश पिछले 15 सालों से इस प्रोफेशन का हिस्सा थे।

इसी तरह का एक भयानक हादसा साल 2020 में भी हुआ था। जब कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 के सेट पर एक क्रेन के गिरने से 2 टैक्नीशियनों की कुचलकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद शूटिंग रोक दी गई थी और फिर दो सालों के बाद इस साल सिंतबर में शूटिंग फिर से शुरू हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+