Stree 2 के 'जना' को किसने दी धमकी? एक्टर ने सुनाया हैरान कर देने वाला किस्सा
Stree 2 jana aka Abhishek Banerjee: 'स्त्री 2' ऐसी फिल्म बनकर उभरी, जिसने बॉक्स ऑफिस के सारे ही रिकॉर्ड तोड़ डाले। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ये फिल्म हर किसी की तारीफें बटोर रही है। फिल्म में जना का किरदार निभाने वाले अभिषेक बनर्जी को भला कोई कैसे इग्नोर कर सकता है। अभिषेक बनर्जी की शानदार एक्टिंग के सभी लोग मुरीद हो गए। अब हाल ही में एक्टर ने खुद से जुड़ा हैरान कर देने वाला एक एक्सीपीरियंस शेयर किया है।
मिर्जापुर, वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई जैसी फिल्मों को कास्ट कर चुके अभिषेक बनर्जी अपनी कॉमडी और सीरियस दोनों ही रोल्स के लिए काफी फेमस हैं। बेहद कम ही लोग जानते हैं कि वे फिल्में करने के अलावा फिल्मों में कास्टिंग भी करते हैं। जी हां! अब भारती सिंह के पॉडकास्ट में अभिषेक ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि कैसे कास्टिंग को लेकर उन्हें धमकी तक मिल चुकी है।

पुराना किस्सा शेयर करते हुए अभिषेक बताते हैं कि वे एक फिल्म कास्ट कर रहे थे तो उस दौरान वे एक मराठी एक्ट्रेस को कास्ट नहीं कर सके थे। इसके बाद एक्टर को एक धमकी भरा फोन आया था। एक्टर ने बताया कि फोन करने वाले ने कहा कि तुम जहां से भी आए हो वहीं चले जाओ वरना तुम्हें पछताना पड़ेगा। एक्टर उस वक्त नए ही थे तो उन्हें एक डर सताने लगा।
बताते चलें कि अभिषेक बनर्जी ने स्त्री 2 में अपनी दमदार एक्टिंग से सबको हंसा दिया था। हमेशा की तरह उनकी एक्टिंग इस बार भी लोगों को खूब पसंद आई। वेदा की बात करें तो एक्टर इस फिल्म में नेगेटिव रोल में दिखे थे। इस फिल्म में उनके नेगेटिव रोल की भी जमकर तारीफ की गई। वहीं पाताल लोक में एक्टर ने हथौड़ा त्यागी का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी।
अब अभिषेक का भारती सिंह के साथ ये पॉडकास्ट लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग एक्टर के इस एक्सपीरियंस को जानने के बाद काफी हैरान हो रहे हैं। किसी को आइडिया भी नहीं था कि आज जाने माने कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी को भी भला कोई धमका सकता है।












Click it and Unblock the Notifications