अपनी बनाई फिल्म में खुद 'स्त्री 2' के डायरेक्टर ने किया काम, क्या आपने देखी अमर कौशिक की परफॉर्मेंस?

Amar Kaushik Special Performance: 'स्त्री 2' सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म की जहां देखो वहां तारीफ हो रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक शानदार कलेक्शन भी किया है। इस बीच डायरेक्टर अमर कौशिक की भी काफी तारीफ हो रही है।

'स्त्री 2' के डायरेक्टर अमर कौशिक एक ऐसे मेकर हैं, जो अपनी ही बनाई फिल्म में काम करते हैं। अमर अपनी ही डायरेक्ट की हुई फिल्मों में स्पेशल अपीयरेंस देते हैं। आपने करण जौहर, सुभाष घई को भी अपनी फिल्मों में स्पेशल अपीयरेंस देते देखा होगा मगर क्या आप जानते हैं कि अमर कौशिक भी इसी कड़ी में शामिल हैं।

Stree 2

बताते चलें कि 'स्त्री 2' में तमन्ना भाटिया के आइटम सॉन्ग आज की रात में भी अमर कौशिक डांस करते दिखे थे। गाने को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि अमर कौशिक इसमें डांस करते नजर आए थे। फिल्म में ही उनका एक और सीन था, जिसमें वे सरकटे की पहचान और उसकी दिशा बताने वाले बने थे। फिल्म में उन्होंने ये रोल निभाया था।

सिर्फ स्त्री 2 ही नहीं बल्कि वे अपनी और फिल्मों में भी डांस करते दिख चुके हैं। इसमें भेड़िया के गाने (जंगल में कांड) से लेकर स्त्री के पहले पार्ट में कमरिया गाने पर भी स्पेशल परफॉर्मेंस दी थी। बताते चलें कि अमर कौशिक ने अपने करियर की शुरुआत में कई सारे छोटे-छोटे रोल्स किये हैं। इसमें 'नो वन कैन किल्ड जैसिका' और 'गो गोवा गॉन' जैसी फिल्में भी शामिल हैं।

स्त्री 2 की सक्सेस की बात की जाए तो फिल्म काफी धुंआधार कमाई कर रही है। फिल्म कुछ ही दिनों में ग्लोबली 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस फिल्म की फैंस से लेकर क्रिटिक्स तक जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। हर किसी को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं। खबरे हैं कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर भी रिलीज हो सकती है। दीवाली के मौके पर आप फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+