Stree Box Office day 1: सबसे बड़ी ओपनर बनकर उभरी 'स्त्री 2', रिलीज होते ही फिल्म ने कमाए इतने करोड़'

Stree 2 Box Office collection: अमर कौशिक की मोस्ट अवेटेड सीक्वल 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है और भारत में 54.35 करोड़ रुपये के शानदार ओपनिंग डे कलेक्शन के साथ 2024 के लिए एक नया बेंचमार्क खड़ा कर लिया है। स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुई इस फिल्म ने न केवल उम्मीदों को पार किया है बल्कि यह साल की सबसे बड़ी ओपनर भी बनकर उभरी है।

स्त्री की सक्सेस को आगे बढ़ाया
श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी स्टारर 'स्त्री 2' ने अपने 2018 की शानदार सक्सेस को आगे बढ़ाने का काम किया है। Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को खास ओपनिंग प्रीमियर के दौरान 8 करोड़ रुपये कमाए, इसके बाद ऑफिशियल रिलीज के दिन 46 करोड़ रुपये की भारी कमाई की।

Stree 2 box office collection day 1

ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई
54.35 करोड़ रुपये की इस संयुक्त कुल कमाई ने Kalki 2898 AD और फाइटर जैसी पिछली बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया है। बताते चलें कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म का जब टीजर जारी हुआ था, तभी से इस फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर थी। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है तो इसकी स्टोरी लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म की कमाई का अंदाजा पहले ही लग चुका था।

लोग पहले ही कह रहे थे कि फिल्म शानदार कमाई करेगी। फिल्म ने पहले ही 23 करोड़ रुपये का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। वहीं फिल्म में अक्षय कुमार के कैमियो से इसके अगले पार्ट को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+