Stree 2: पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ने वाली है 'स्त्री 2', रिलीज होने से पहले फिल्म ने कर ली करोड़ों की कमाई
Stree 2 Advance Booking: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इससे पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही जबरदस्त रिकॉर्ड बना लिया है।
फिल्म स्त्री 2 को लेकर फैंस में क्रेज बना हुआ है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब ये इंतजार खत्म होने वाला है। ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। ऐसे में जोर-शोर से फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है और रिलीज होने से पहले ही करोड़ों की कमाई कर ली।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म स्त्री 2 ने रिलीज होने से पहले ही अब तक 11.23 करोड़ की कमाई कर ली है। उम्मीद है कि ये आंकड़ा आज यानी 14 अगस्त की शाम को और ज्यादा बढ़ सकता है। अब तक फिल्म की 4 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुकी हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'स्त्री 2' साल 2024 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हिंदी फिल्म साबित हो सकती है।
बता दें कि, पहले फिल्म स्त्री 2 स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने अपना फैसला बदलकर फिल्म की रिलीज डेट 14 अगस्त कर दी है। ये फिल्म आज रात 9.30 बजे सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ऐसे में फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
साल 2018 में श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इस बार भी स्त्री 2 अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। वहीं फिल्म की स्टाराकास्ट की बात करें तो, जकुमार राव के साथ पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस बार भी स्त्री डराने के साथ लोगों को हंसाने वाली है।
ये भी पढ़ें: Shraddha Kapoor ने राहुल मोदी संग कंफर्म किया रिलेशनशिप! एक्ट्रेस ने कहा- 'दिल रख ले लेकिन...'












Click it and Unblock the Notifications