'एक कमरे में 100 दिन रहें और जीतें 4 करोड़ रुपए', यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट की नई चुनौती, क्या आप करेंगे ये काम?
Mr Beast Challenge: यूट्यूबर जिमी डोनाल्डसन उर्फ मिस्टर बीस्ट आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ये यूट्यूब किंग एक बेहतरीन एंटरटेनर होने के साथ साथ आपकी लाइफ को बदल देने वाली चुनौतियों और गेम को लेकर आते हैं। वह लाखों चेहरों पर मुस्कान लाते हैं। इन्हीं सब कारणों के चलते मिस्टर बीस्ट का यूट्यूब चैनल दूसरा सबसे अधिक सब्सक्राइब्ड चैनल है। इस बार ये यूट्यूबर एक और चुनौती के साथ वापस आए हैं।
यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट की चुनौती
आपको बता दें कि यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट को अकल्पनीय धनराशि के लिए अजनबियों को चुनौती देना बहुत पसंद है। वह नई चुनौतियां लाने में कभी असफल नहीं होते हैं जो उनके दर्शकों को उनके फोन से चिपकाए रखती है और विजेता लाखों या करोड़ों रुपये लेकर अपने घर जाते हैं। इस बार ये यूट्यूब किंग इस चुनौती को किसी और ही स्तर पर ले गए थे।

एक कमरे में 100 दिन रहने के लिए मिलेंगे 4 करोड़ रुपए
हाल ही में मिस्टर बीस्ट ने दो अजनबियों की जिंदगी बदलने का फैसला किया था लेकिन इसमें एक बड़ा ट्विस्ट भी था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को 91 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो में मिस्टर बीस्ट बेली नाम के एक लड़के और सुजी नाम की एक लड़की का परिचय देते हैं, जो पहले कभी एक-दूसरे से नहीं मिले थे। वीडियो में बताया जाता है कि इन दोनों को 5 लाख डॉलर (4 करोड़ रुपये) जीतने के लिए अपने जीवन के 100 दिन एक कमरे में रहना होगा।
पैसे कमाने के लिए एक बड़ी चुनौती से गुजरना होगा
आपको बता दें कि इस एक कमरे में रहना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। बेली और सुजी को अपने परिवार से दूर एक सफेद कमरे में रहना होगा। इस कमरे में रहते हुए फोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। ये चुनौती केवल बहुत सारे पैसे कमाने के लिए एक्सेप्ट की गई है। वीडियो में मिस्टर बीस्ट इस कमरे को खोलते हैं जो कि पूरी तरह से सफेद है और विशेष रूप से इस चुनौती के लिए ही बनाया गया है। इस कमरे में रहने के कुछ अलग नियम हैं।
मिस्टर बीस्ट प्रतियोगियों को देते हैं शानदार ऑफर
इस कमरे में बेली और सुजी एक साथ रहने लगते हैं और अगर उन्होंने ऐसा कर दिया तो वह अंत में 5 लाख डॉलर से भरी एक तिजोरी को घर ले जाएंगे। हालांकि अगर कोई गेम को बीच में छोड़ना चाहता है तो वो क्विट कर सकता है लेकिन उसे एक भी पैसा नहीं मिलेगा। इस सफेद कमरे में बेली और सुजी के लिए अलग-अलग बिस्तर होते हैं, एक निजी बाथरूम और बहुत सारी रोशनी भी दी जाती है जिससे उन्हें वहां रहने में कोई कठिनाई न हो। लेकिन जब बात मिस्टर बीस्ट की चुनौती हो तो चीजें इतनी आसान नहीं होती। यूट्यूबर इस गेम में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को कारावास में उनके जीवन को आसान बनाने के लिए आकर्षक ऑफर भी देते हैं।
40वें दिन बेली और सुजी की होती है हाल खराब
बेली और सुजी को इस कमरे में कुछ सुविधा प्राप्त करने के लिए पैसे खर्च करने पड़े थे। दोनों प्रतियोगियों ने 40वें दिन अपना कुछ पैसा खर्च कर दिया। बेली ने हैरी पॉटर की किताबों के लिए पैसा खर्च किया जबकि सुजी ने 10,000 डॉलर की कॉफी पी ली। फिर, दोनों ने 50वें दिन अपने परिवारों से मिलने के लिए 20,000 डॉलर रुपए खर्च कर दिए थे।
विनिंग प्राइज को चोरी करने का भी मिलता है ऑप्शन
इस शो के अंत में बेली और सूजी 3 लाख 60 हजार डॉलर यानी करीब 2.9 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रहे। इसके बाद उन्हें पुरस्कार राशि को विभाजित करने या चोरी करने का विकल्प दिया गया। उन दोनों ने अलग होने का फैसला किया और प्रत्येक ने 180,000 डॉलर (1.5 करोड़ रुपये) अपने अपने घर ले लिए। आपको बता दें कि बेली एक कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 77,000 फॉलोअर्स हैं, जबकि सूजी को पिछले दिनों एक AIRRACK वीडियो में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications