Munawar Faruqui Wife: मेकअप करते-करते बन गई ये दूसरी बेगम, मुनव्वर के दो निकाह, जानें कितने बच्चे?
Munawar Faruqui Love Story: बिग बॉस 17 के विजेता और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की जिंदगी में अभी-अभी एक थ्रिलर ट्विस्ट आया है। दिल्ली पुलिस ने गोल्डी ब्रार गैंग के दो गुंडों - राहुल (पानीपत) और साहिल (भिवानी) - को पकड़ लिया, जो रोहित गोदारा-गोल्डी ब्रार-वीरेंद्र चारण सिंडिकेट के लिए काम कर रहे थे। ये दोनों मुंबई और बैंगलोर में मुनव्वर की रेकी कर चुके थे, ताकि उन्हें ठोक सकें। लेकिन पुलिस ने गोलीबारी के बीच इन्हें लंगड़ाकर गिरफ्तार कर लिया।
लेकिन खतरे के बीच फैंस की नजर उनके 'हैप्पी फैमिली लाइफ' पर। मुनव्वर, जो दो निकाह कर चुके हैं, अब सिंगल मॉम मेहजबीन कोटवाला के साथ 'ब्लेंडेड फैमिली' एंजॉय कर रहे हैं। पहली शादी का तलाक, एक क्यूट बेटा, और दूसरी पत्नी की 10 साल की बेटी - ये लव स्टोरी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं। आइए, इस मुनव्वर की हार्ट-टचिंग लव जर्नी को खोलें - जहां मेकअप आर्टिस्ट ने कॉमेडियन का दिल चुराया...

Munawar Faruqui First Wife: अरेंज्ड मैरिज, जो 'अनअरेंज्ड' हो गई
मुनव्वर की पहली शादी 2017 में हुई थी - क्लासिक देसी स्टाइल में, फैमिली ने अरेंज की। पत्नी का नाम? जैस्मिन(Jasmine) । ये कपल लाइफ शुरू तो धमाकेदार हुई, लेकिन 2020 में क्रैक पड़ने लगी। 2022 में आधिकारिक तलाक हो गया। वजह? मुनव्वर ने कभी खुलकर नहीं बताया, लेकिन रिपोर्ट्स कहती हैं - गुस्सा, गलतफहमियां, कम्युनिकेशन गैप, और पर्सनल डिफरेंसेज।
कुछ सोर्सेज तो चीटिंग के आरोप भी लगाते हैं, लेकिन मुनव्वर चुप्पी साधे रहे। उन्होंने कहा,'मैं डिटेल्स में नहीं जाना चाहता।' लेकिन अच्छी खबर ये कि तलाक के बाद मुनव्वर को अपने बेटे माइकल (अब 7 साल) की फुल कस्टडी मिल गई। माइकल ही वो स्टार है, जिसने मुनव्वर को दूसरी शादी के लिए प्रेरित किया - 'बेटे को मां जैसी केयर चाहिए।'

Munawar Faruqui Second Wife: मेकअप आर्टिस्ट से 'मिसेज फारूकी' - हिना खान की मैजिक!
अब आती है असली लव स्टोरी, जो किसी फिल्म से कम नहीं। मई 2024 में, मुंबई के ITC Maratha में एक प्राइवेट निकाह हुआ - सिर्फ 100 गेस्ट्स, सुपर सीक्रेट। दुल्हन? मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala), एक सुपर टैलेंटेड मेकअप आर्टिस्ट, जो सेलिब्स जैसे धनश्री वर्मा, आमिर अली और वरुण धवन को ग्लैमरस बनाती हैं। मेहजबीन पहले से तलाकशुदा हैं, और उनकी 10 साल की बेटी है (पहली शादी से)। लेकिन ये कोई इश्यू नहीं - बल्कि ये 'ब्लेंडेड फैमिली' को और मजेदार बनाता है।

- कैसे मिले ये दोनों?: शादी से दो महीने पहले (मार्च-अप्रैल 2024), हिना खान (Hina Khan) ने एक इवेंट में मुनव्वर का मेकअप मेहजबीन को करने भेजा। फिर क्या, चेहरे के साथ-साथ दिल पर भी ब्रश चला। मीडिया सोर्स के मुताबिक, हिना ने ही दोनों को इंट्रोड्यूस कराया। मुनव्वर ने फराह खान के व्लॉग में बताया, 'मैंने अगले दिन पूछा, तुम्हें शादी ठीक लगेगी?' मेहजबीन ने हां कह दिया। मुनव्वर ने खुलासा किया, 'ये शादी मैंने माइकल के लिए की। वो अकेला महसूस न करे। मेहजबीन भी वैसी ही सिचुएशन में थीं - उनकी बेटी भी 10 साल की।' अब तो फैमिली कंपलीट। हाल ही में मेहजबीन ने इंस्टा पर शेयर किया - माइकल और उनकी बेटी मुनव्वर के 'फर्स्ट कॉपी' सेट पर घूमते हुए।

Munawar Faruqui Kids: कितने बच्चे?
मुनव्वर के दो निकाहों से कुल 2 बच्चे:
- माइकल: पहली शादी से 6-7 साल का बेटा, मुनव्वर के साथ रहता है। मुनव्वर की जिंदगी का 'सुपरस्टार' - शोज पर साथ जाता है, और पापा की हंसी का राज।
- मेहजबीन की बेटी: 10 साल की, पहली शादी से। नाम कन्फर्म नहीं, लेकिन फैमिली पिक्स में वो माइकल के साथ खेलती नजर आती है।
Munawar Faruqui Net Worth: कितनी नेटवर्थ?
मीडिया सोर्स के मुताबिक, मुन्नवर फारूकी की नेटवर्थ लगभग ₹8 करोड़ से ₹10 करोड़ के बीच आंकी जाती है। कमाई के सोर्स की बात करें तो, स्टैंड-अप शोज (7-8 लाख प्रति शो), बिग बॉस (1 करोड़+), OTT, ब्रैंड्स।
ये भी पढ़ें- Munawar Faruqui: इस गैंग के निशाने पर हैं कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी! दिल्ली पुलिस ने किया हत्या की साजिश नाकाम












Click it and Unblock the Notifications