Munawar Faruqui: इस गैंग के निशाने पर हैं कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी! दिल्ली पुलिस ने किया हत्या की साजिश नाकाम

Munawar Faruqui: दिल्ली पुलिस ने जाने-माने स्टैंड-अप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी की हत्या की साज़िश को नाकाम किया है। पुलिस ने दो गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया है जो कुख्यात अपराधी रोहित गोडारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चारण गैंग (Goldy Brar gang) से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार, 2 अक्टूबर को तड़के सुबह करीब 3 बजे जेटपुर-कलिंदी कुंज रोड पर पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। बाइक पर सवार संदिग्धों को जब पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

munawar-faruqui-hatya-sazish-exposed-delhi-police

जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश राहुल को गोली लगी, जबकि उसका साथी साहिल भी धर दबोचा गया। दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं-राहुल पानीपत का और साहिल भिवानी का निवासी है।

Munawar Faruqui की हत्या के लिए मिल रहे थे विदेश से आदेश

जांच में सामने आया है कि दोनों को विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोडारा से लगातार निर्देश मिल रहे थे। गोडारा, गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चारण के साथ मिलकर मुनव्वर फारूकी को निशाना बनाने की साज़िश रच रहा था। आरोपियों ने मुंबई और बेंगलुरु में जाकर फारूकी की गतिविधियों पर नजर रखी और उनकी रेकी की थी।

दिल्ली पुलिस को इन दोनों के दिल्ली आने और किसी बड़ी वारदात की तैयारी करने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी और कलिंदी कुंज-पुष्ता रोड पर जाल बिछाया गया। तभी बाइक पर सवार दोनों आरोपी पुलिस की नज़र में आए और मुठभेड़ शुरू हो गई।

राहुल पर पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं पुलिस को कई दिनों से इसकी तलाश भी थी। पुलिस ने मीडिया से बताया कि राहुल पहले से ही यमुनानगर, हरियाणा में दिसंबर 2024 में हुए तिहरे हत्याकांड में दोषी था। वहीं, साहिल पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मुनव्वर फारूकी पर लगातार खतरा

यह पहली बार नहीं है जब मुनव्वर फारूकी को गैंगस्टरों से खतरे की सूचना मिली हो। साल 2024 में भी दिल्ली में हुई एक फायरिंग घटना की जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि कॉमेडियन पर हमले की साजिश रची जा रही है। इसके बाद उन्हें सुरक्षा कारणों से तुरंत मुंबई भेज दिया गया था।

सूत्रों के अनुसार मुनव्वर फारूकी का नाम लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में भी शामिल है। लगातार मिल रही धमकियों और हालिया घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है। बता दें कि मुनव्वर फारूकी सोशल मीडिया के बड़े चेहरे और जाने माने स्टैंडप कॉमेडियन, होस्ट हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 14.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं उन्होंने बिग बॉस 17 जीतकर बड़ी लोकप्रियता हासिल की थी।

सेलिब्रिटी टारगेट कर रहा गोल्डी बराड़ गैंग

दिल्ली और मुंबई पुलिस के मुताबिक हाल ही में गोल्डी बराड़-रोहित गोडारा गैंग ने कई सेलेब्रिटीज़ को धमकी दी है। इसी हफ्ते मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी दिलीप चौधरी को गिरफ्तार किया था, जिसने खुद को इस गैंग का सदस्य बताते हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकी दी थी। वहीं, 12 सितंबर को बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की थी। इसकी जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+