SSMB29 Update: 'एक सीन 60 दिन और 3000 हजार लोग', राजामौली और महेश बाबू की फिल्म पर आया तगड़ा अपडेट

SSMB29 Update: एस एस राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म SSMB29 की शूटिंग शुरू कर दी है। ये उनका सबसे ऐम्बिशियस प्रोजेक्ट भी है। फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं। मेकर्स ने इस कास्ट को ऑफिशियल अनाउंस की है। इसके बाद से फिल्म को लेकर लगातार कुछ ना कुछ अपडेट्स आ रहे हैं। अब इस फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस को लेकर खबर आई है।

मिड डे ने सोर्स के हवाले से खबर में लिखा, ये सीक्वेंस पूरा बोट (नाव) में होगा। फिल्म की कास्ट को शूटिंग के पहले ट्रेनिंग दी जाएगी। ये भारतीय सिनेमा का सबसे ऐम्बिशियस एक्शन सीक्वेंस भी होगा। इसमें पानी और आग के साथ तबाही दिखाई जाएगी। इस एक्शन सीन को इंटरनेशनल लेवल की तर्ज पर कोरियोग्राफ किया जाएगा। इसे शूट करने में मई और जून दो महीने का वक्त लगेगा। इसके लिए लीड कास्ट के साथ 3000 आर्टिस्ट इस सीक्वेंस की ट्रेनिंग शुरू करेंगे।

SSMB29 Update

रिपोर्ट में आगे बताया गया, पहले प्रियंका अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करेंगी। इसके बाद पृथ्वीराज सुकुमारन और महेश बाबू अपने अपने हिस्से शूट करेंगे। बाद में वो मेघना गुलजार की फिल्म दायरा की शूटिंग शुरू करेंगे। ट्रेनिंग के बाद सीन की शूटिंग हैदराबाद में होगी। ये राजामौली की ही प्लानिंग है कि सभी एक्टर्स इस सीन को साथ में शूट न करें। ताकि वो अपने दूसरे कमिटमेंट्स भी पूरे कर सकें।

आपको बता दें, SSMB29 की शूटिंग ओडिशा में शुरू हुई थी। लेकिन मेकर्स की प्लानिंग है कि फिल्म की शूटिंग दुनियाभर के लोकेशंस पर हो। इससे फिल्म की ग्लोबल प्रजेंस बन सकेगी। खबरें ये भी हैं कि फिल्म के लिए राजामौली की विदेशी स्टूडियो से भी बात चल रही है। ताकि वो SSMB29 का बज इंटरनेशनल मार्केट में भी बना सकें। SSMB29 एक एडवेंचर फिल्म है, जिसे माइथोलॉजी से भी जोड़ा गया है। रिपोर्ट्स की माने तो इसमें महेश बाबू का किरदार हनुमान से इंस्पायर्ड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+