RRR: रिलीज के पहले ही टिकटों की बंपर बुकिंग, कीमत सुन दांतों तले दबा लेंगे अंगुली
नई दिल्ली, 24 मार्च। एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म आरआरआर अगले 24 घंटे में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। रामचरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे सितारों से सजी फिल्म का सिनेप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट करीब आने के साथ ही इसके टिकट धड़ाधड़ बिक रहे हैं लेकिन इन टिकटों की कीमत कहीं-कहीं तो इतनी है कि आप सुनकर हैरान रह जाएंगे।

आसमान छू रहे RRR के टिकट के दाम
आरआरआर 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। एसएस राजामौली की इस फिल्म की दीवानगी इस कदर है कि टिकटों की बिक्री शुरू होते ही थियेटर में कई शो एक दिन पहले ही हाउसफुल का बोर्ड लग चुका है। साल की सबसे महंगी फिल्म के लिए दर्शकों की दीवानगी देखते ही बन रही है। यही वजह है कि सिनेमाघरों में टिकट खूब ऊंची कीमत पर बिक रहे हैं।

दिल्ली में 2000 रुपये का टिकट
फिल्म को देश भर में अच्छी ओपनिंग की उम्मीद है लेकिन अगर दक्षिण और उत्तर भारत में टिकट के दामों में अंतर पर नजर डालें तो यह आसमान छू रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली के एक मॉल में एक टिकट की कीमत 2000 रुपये तक है।
मुंबई में सबसे महंगे टिकट की कीमत 1720 रुपये तक है। चौंकाने वाली बात ये है कि ये महंगे टिकट लगभग सारे के सारे बिक चुके हैं। यानि लोगों को फिल्म देखनी है फिर टिकट के दाम चाहे कितने ही न देने पड़ें।

साल की सबसे महंगी फिल्म
आरआरआर की कहानी 1920 के दौर को दो स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में है जिन्होंने अंग्रेजों और हैदराबाद के निजाम से लोहा लिया था। राजामौली की आरआरआर को अब तक की सबसे महंगी फिल्म भी कहा जा रहा है। फिल्म में दक्षिण भारत के बड़े स्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर हैं तो बॉलीवुड से भी अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे बड़े नाम हैं।












Click it and Unblock the Notifications