एसएस राजमौली ने खरीदा 'सालार' का पहला टिकट, प्रभास के साथ डायरेक्टर ने किया ऐसा काम

SS Rajamauli Salaar: साउथ के फेमस एक्टर प्रभास इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सालार: पार्ट वन-सीजफायर' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जो कि लोगों को खूब पसंद आया है। फिलहाल लोग फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'सालार' आगामी 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

एस एस राजमौली ने खरीदा 'सालार' का पहला टिकट
फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। खबर है कि फिल्म का पहला टिकट साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर एस एस राजमौली ने खरीदा है। डायरेक्टर एस एस राजमौली ने फिल्म 'सालार' का टिकट खरीदने के बाद मूवी की कास्ट के साथ पोज देते हुए फोटो भी खिंचवाई है। फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया परइस तस्वीर को शेयर किया है।

salaar

फिल्म मेकर्स ने शेयर की खास फोटो
सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में एसएस राजामौली के साथ 'सालार' के मेकर्स और कास्ट मेंबर्स दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में फिल्म के लीड एक्टर प्रभास, डायरेक्टर प्रशांत नील और नेगेटिव किरदार निभा रहे एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन भी दिखाई दे रहे हैं। फिल्म मेकर्स ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है- दिग्गज निर्देशक एस एस राजमौली ने निजाम में #SalaarCeaseFire का पहला टिकट खरीदा।

पृथ्वीराज सुकुमारन ने कही थी ये बात
इससे पहले 'सालार' के एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में फिल्म को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था- प्रशांत नील ने मुझे कहानी तब सुनाई जब वह 'केजीएफ 2' की शूटिंग कर रहे थे। मैं न सिर्फ इस बात से खुश था कि उन्होंने मुझे वरदा के तौर पर इमैजिन किया, बल्कि सालार की कहानी मेरे पिछले कुछ समय में पढ़ी गई बेस्ट स्क्रिप्टों में से एक है। मैंने उन पर विश्वास किया और मेरा मानना ​​है कि इसका फल मुझे जरूर मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+