Sridevi की छोटी बेटी खुशी कपूर ने बिगाड़ लिया अपना चेहरा? कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर कही ऐसी बात
Sridevi Daughter Khushi Kapoor: हिंदी फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लवयापा' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी जल्दी ही आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान के साथ स्क्रीन पर रोमांस करती दिखाई देंगी।
खुशी कपूर ने करवाई कॉस्मेटिक सर्जरी
इसी बीच खुशी कपूर ने अपने नाक की सर्जरी और होंठों में फिलर्स कराने को लेकर खुलकर बातें की हैं। खुशी कपूर ने 'कर्ली टेल्स' के साथ हुई बातचीत में कहा है कि वह कॉस्मेटिक सर्जरी से काफी खुश हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपने पर्सनल अनुभवों और ब्यूटी इंडस्ट्री को लेकर अपना नजरिया शेयर किया है।

कॉस्मेटिक सर्जरी पर खुशी कपूर का शॉकिंग बयान
-खुशी कपूर ने इस इंटरव्यू में साफ कहा है कि खुद को लेकर अटेंशन सीकर हैं। वहीं अपने कॉस्मेटिक सर्जरी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- मुझे नहीं लगता कि ये इतनी बड़ी बात है। मैं प्लास्टिक टर्म को इंसल्ट के तौर पर नहीं देखती। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये एक पर्सनल च्वाइस है और मैं इसमें कम्फर्टेबल हूं।
-आपको बता दें कि अगस्त 2024 में खुशी कपूर ने अपने बचपन के एक पुराने वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया था जिसमें वह अपनी मां श्रीदेवी के साथ किसी इवेंट में हिस्सा लेते हुए दिखाई दे रही थीं और इसी के साथ उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया था।
-खुशी ने अब साफ कहा है कि वह अपनी जर्नी को लेकर ट्रांसपैरेंट रहना चाहती हैं।
-खुशी कपूर ने कहा- मेरे फिल्मी करियर की शुरुआत होने से पहले ही लोगों ने मेरे बारे में अपनी धारणाएं बना रखी थीं। ज्यादातर लोग मेरे बारे में नेगेटिव ही सोचते हैं। मैंने इससे ऊपर उठना और अपने ऑथेंटिक होने पर अपना ध्यान बनाए रखना सीख लिया है।
खुशी कपूर की अपकमिंग फिल्म
आपको बता दें कि खुशी कपूर ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नवंबर 2023 में रिलीज हुई थी। वहीं खुशी कपूर अब जल्द ही आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म 'लवयापा' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म आगामी 7 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications