मौत से पहले श्रीदेवी ने बनाया था ऐसा प्लान, इसलिए गई थीं बाथरूम, 6 साल बाद सामने आया सच

Sridevi: साल 2018 में हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस रह चुकीं श्रीदेवी की अचानक हुई मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। श्रीदेवी न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस थीं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। श्रीदेवी की मौत को अब 6 सालपूरे हो चुके हैं लेकिन आज भी लोग ये नहीं समझ पा रहे हैं कि होटल के बाथरूममें श्रीदेवी के साथ ऐसा क्या हुआ था कि उनकी जान ही चली गई।

बाथरूम के बाथटब में श्रीदेवी का शव
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुबई के एक बड़े होटल के बाथरूम के बाथटब में उनका शव बरामद हुआ था। वहीं पत्नी श्रीदेवी की अचानक हुई मौत के बाद से बोनी कपूर ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी लेकिन कुछ समय पहले ही उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की थी। बोनी कपूर ने श्रीदेवी की मौत को लेकर कई तरह के खुलासे किए थे।

Sridevi

श्रीदेवी ने बनाया था डिनर डेट का प्लान
आपको बता दें कि जब श्रीदेवी की मौत हुई थी तो उस समय उनका पूरा परिवार दुबई में मौजूद था। श्रीदेवी परिवार की एक शादी में शामिल होने के लिए दुबई पहुंची थीं। बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि श्रीदेवी की मौत से थोड़ी देर पहले ही कपल ने दुबई के एक शानदार होटल में डिनर डेट का प्लान बनाया था। डिनर पर जाने के लिए तैयार होने के लिए ही श्रीदेवी बाथरूम में गई थीं।

'बाथरूम में गईं और फिर बाहर नहीं निकलीं'
दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने आगे बताया था- श्रीदेवी रेडी होने के लिए बाथरूम में गईं और काफी देर तक बाहर नहीं निकलीं। इसके बाद जब मुझे चिंता हुई तो मैंने आवाज लगाई पर कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया तो दिखा कि श्रीदेवी बाथटब में गिरी हुई थीं और उनकी सांसे रुक चुकी थीं। वह बाथटब में मौजूद पानी में पूरी तरह से डूबी हुई थीं।

श्रीदेवी बहुत ही स्ट्रिक्ट डाइट लेती थीं
इसके बाद श्रीदेवी को दुबई के एक अस्पताल में ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने इस मामले की जांच भी की थी लेकिन तीन दिनों के अदर ही केस बंद भी कर दिया था। बोनी कपूर ने इंटरव्यू में बताया था कि श्रीदेवी बहुत ही स्ट्रिक्ट डाइट लेती थीं, जिसमें नमक बिल्कुल नहीं होता था। इस कारण श्रीदेवी कभी-कभी ब्लैकआउट भी हो जाती थीं। उनका ब्लड प्रेशर काफी लो रहता था। ऐसे में हो सकता है कि वह बाथरुम में बेहोश होकर गिर पड़ी हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+